फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO successfully carried out trial of the Man Portable Anti Tank Guided Missile in Rajasthan

युद्ध में टैंक का काल बनेगी यह मिसाइल, एटीजीएम का डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण

Thu, 14 Mar 2019 03:18 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
DRDO successfully carried out trial of the Man Portable Anti Tank Guided Missile in Rajasthan
एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (प्रतीकात्मक)
युद्ध में टैंक को नष्ट करने के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का भारत ने राजस्थान के पोकऱण रेंज में बुधवार रात को सफल परीक्षण किया। इससे भारतीय थल सेना की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
विज्ञापन


इससे युद्ध काल में दुश्मनों के टैंक को युद्ध के मैदान में आसानी से नष्ट किया जा सकता है। भारतीय सेना ऐसे मिसाइल की मांग बहुत समय से कर रही थी। डीआरडीओ ने राजस्थान के रेगिस्तान में कल रात 2-3 किलोमीटर स्ट्राइक रेंज के साथ इस मिसाइल का परीक्षण किया।
विज्ञापन


क्या होता है एटीजीएम
एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को एटीजीएम के नाम से जाना जाता है। जो आर्मड टैंक को नष्ट करने में सक्षम होता है। यह मुख्यत तीन प्रकार की होती हैं। पहली मैन पोर्टेबल यानि इसे कंधे पर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है, दूसरी टैंक में माउंट मिसाइल और तीसरी हेलिकॉप्टर या लड़ाकू जहाज में माउंट मिसाइल। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करती है गाइडेड मिसाइल
एटीजीएम मिसाइल अन्य गाइडेड मिसाइल के पैटर्न पर ही काम करती हैं। इसके लिए मिसाइल में किसी निश्चित टॉरगेट के सही कोर्डिनेट पहले फिट किए जाते हैं। फिर उसे फायर किया जाता है। इसमें लक्ष्य भेदन की सटीकता बहुत ज्यादा होती है।

फ्रांस से 5000 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदेगा भारत
भारत अपनी खुद की मिसाइल के विकास होने तक फ्रांस से 5000 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को खरीद रहा है। इसके लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद समिति की बैठक में मंजूरी भी दी जा चुकी है। मिलान एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से भारत की रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।


स्पाइक सौदा रद्द होने के बाद फ्रांस की मिलान आई पसंद
इजराइल की एटीजीएम मिसाइल स्पाइक का सौदा रद्द होने के बाद भारत ने फ्रांस की मिलान को खरीदा है। इसके अलावा भारत अपनी खुद की मिसाइल को भी विकसित करने में लगा हुआ है। जिसका ताजा परीक्षण बुधवार को राजस्थान में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed