फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dr Kafeel Khan says I will campaign for any party that can defeat BJP in upcoming Uttar Pradesh Assembly Elections

डॉ. कफील खान बोले: उत्तर प्रदेश में जो पार्टी भाजपा को हरा सकती है उसके लिए प्रचार करूंगा, योगी मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं

Thu, 30 Dec 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

गोरखपुर में 2017 के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 70 बच्चों की मौत के मामले में पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें जांच में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन
Dr Kafeel Khan says I will campaign for any party that can defeat BJP in upcoming Uttar Pradesh Assembly Elections
डॉ. कफील खान की किताब का विमोचन - फोटो : twitter/drkafeelkhan

विस्तार

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान ने गुरुवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जो पार्टी भाजपा को हरा सकती है मैं उसके लिए प्रचार करने के लिए तैयार हूं। डॉ. कफील को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बच्चों की मौत के मामले में पिछले महीने बर्खास्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन

डॉ. कफील साल 2017 के इस अस्पताल हादसे पर अपनी किताब का विमोचन करने किए जयपुर आए थे। उनकी इस किताब का नाम 'दि गोरखपुर हॉस्पिटल ट्रैजेडी: ए डॉक्टर्स मेमॉयर ऑफ के डेडली मेडिकल क्राइसिस' है। उन्होंने कहा, मैं अगले साल की शुरुआत में होने वाले इन चुनावों में उम्मीदवारी पेश नहीं करूंगा। 
विज्ञापन

खान के अनुसार उनकी किताब में 2017 के इस हादसे के बारे में विस्तार से बात की है और उन बच्चों के परिजनों का पक्ष रखा है जिनकी मौत अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह महज एक संयोग ही है कि मेरी यह किताब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मेरी किताब का पड़ेगा यूपी चुनाव पर असर'
यहां मीडिया से बात करते हुए खान ने कहा, 'मैं (उत्तर प्रदेश विधानसभा) चुनाव में उतरने नहीं जा रहा हूं, लेकिन मैं ऐसी किसी भी पार्टी के लिए प्रचार करूंगा जो (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ और भाजपा को हरा सकती है।' उन्होंने विश्वास जताया कि मेरी किताब का इन विधानसभा चुनावों पर असर जरूर पड़ेगा।

'योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं'
उन्होंने कहा, 'हाईकोर्ट की ओर से मेरे दूसरे निलंबन पर रोक लगाने के बावजूद मुझे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन चुनाव से पहले मुझे बर्खास्त करके योगी आदित्यनाथ खुद एक मुद्दा तैयार करना चाहते हैं।' डॉ. खान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं हैं और मैं इस फैसले को चुनौती दूंगा।


राजस्थान में एक अस्पताल बनाने की तैयारी 
कफील खान ने दावा किया कि पिछले 15 दिनों में मेरी किताब की पांच हजार प्रतियां बिक चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह राजस्थान में एक अस्पताल का निर्माण करने की तैयारी कर रहे हैं, जो बच्चों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन को लेकर राज्य सरकार से बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed