फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dozens of anti-government protesters detained during clashes with riot police in Serbia

Serbia Protest: पुलिस से झड़प के दौरान हिरासत में लिए गए दर्जनों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी, छह पुलिसकर्मी घायल

Sun, 29 Jun 2025 04:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में राष्ट्रपति अलेक्जांदर वूचिच के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसमें विश्वविद्यालय छात्र सबसे आगे रहे। भीड़ और दंगा पुलिस के बीच झड़पों के दौरान कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। लोग जल्द चुनाव की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत एक रेल हादसे के बाद हुई थी, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Dozens of anti-government protesters detained during clashes with riot police in Serbia
प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती दंगा पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान दंगा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जांदर वूचिच के खिलाफ था। लोग जल्द चुनाव की मांग कर रहे थे। इस विशाल रैली में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें खासतौर पर विश्वविद्यालय के छात्र थे। 
विज्ञापन

पिछले आठ महीनों से लगातार हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों ने वूचिच की सत्ता को हिला दिया है।'हमें चुनाव चाहिए' के नारे लगाते हुए राजधानी के स्लाविजा चौक और उसके आस-पास की कई सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इतने लोग इकट्ठा हुए कि कई लोग आयोजन स्थल तक भी नहीं पहुंच सके। सड़कों पर संघर्ष के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया। एक पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में जमीन पर देखा गया। पुलिस के मुताबिक, छह पुलिसकर्मी और कई आम लोग घायल हुए। राष्ट्रपति वूचिच ने इंस्टाग्राम पर लिखा,अंत में सर्बिया हमेशा जीतता है। 

ये भी पढ़ें: सर्बिया में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, एक हादसा सरकार के गले की हड्डी बना
विज्ञापन
विज्ञापन

Dozens of anti-government protesters detained during clashes with riot police in Serbia
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
पिछले एक दशक से सत्ता में हैं वूचिच
वूचिच पिछले एक दशक से सत्ता में हैं और अब उन्हें एक तानाशाह नेता के रूप में जाना जा रहा है। वह भले ही औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने की बात करते हैं। लेकिन आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रपति वूचिच लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और रूस व चीन के साथ नजदीकी बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शन जैसे ही समाप्त हुआ, प्रदर्शनकारियों ने दंगा पुलिस पर अंडे, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य चीजें फेंकीं। पुलिस उन्हें एक पार्क की ओर जाने से रोक रही थी, जहां वूचिच के समर्थकों ने तंबू डालकर डेरा डाल रखा है और राष्ट्रपति कार्यालय के सामने मानवीय ढाल बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: हसीना सरकार पर चुनावी धांधली की जांच शुरू, यूनुस के सहयोगी बोले- अब होंगे निष्पक्ष चुनाव
 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया: गृह मंत्री इविका डाचिच
सर्बिया के गृह मंत्री इविका डाचिच ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बहाल की और हमलावरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाद में बताया कि दर्जनों उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन सही संख्या नहीं बताई गई। कई प्रदर्शनकारी स्कार्फ और मास्क पहनकर आए थे और कचरे के डिब्बों का इस्तेमाल पुलिस की लाठियों से बचने के लिए कर रहे थे। पुलिस ने मिर्ची स्प्रे का उपयोग किया और बाद में ढालों से प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला। 

कहां से हुई विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत
सरकार पहले से ही सवालों के बीच घिरी हुई थी। प्रदर्शन के दौरान दंगा पुलिस पूरे सरकारी इलाके में तैनात रही। एक छात्रा ने मंच से कहा, सरकार की नीतियों से सामाजिक संकट पैदा हुआ है। चुनाव इससे बाहर निकलने का स्पष्ट रास्ता है।  हम आज (28 जून 2025 को) इस सरकार को अवैध घोषित करते हैं। विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत नवंबर 1 को हुई थी, जब एक नवनिर्मित रेल स्टेशन की छत गिर गई थी, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। तबसे छात्र पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनों की अगुआई कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह हादसा सरकारी भ्रष्टाचार और लापरवाही की वजह से हुआ। इससे लोगों में भारी आक्रोश पैदा हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed