{"_id":"6860a5405f2d2e85590dffea","slug":"serbia-protests-erupt-in-belgrade-over-snap-elections-due-to-corruption-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Serbia: सर्बिया में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, एक हादसा सरकार के गले की हड्डी बना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Serbia: सर्बिया में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, एक हादसा सरकार के गले की हड्डी बना
Sun, 29 Jun 2025 08:00 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलग्राड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलग्राड
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:00 AM IST
सार
सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व विश्वविद्यालय के छात्र कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों में फैल गए हैं। विरोध बढ़ता देख इस साल की शुरुआत में सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
सर्बिया की राजधानी बेलग्राड में प्रदर्शन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोपीय देश सर्बिया में अपनी ही सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को भारी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन के लिए राजधानी बेलग्राड में सड़कों पर उतरे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि देश में जल्द चुनाव कराए जाएं। हालांकि अभी सर्बियाई सरकार का कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसके चलते लोग नाराज हैं।
आठ महीने पहले का हादसा बना सरकार की परेशानी
दरअसल आठ माह पहले सर्बिया में एक ट्रेन स्टेशन की छत गिर गई थी, जिसमें दबकर 16 लोगों की मौत हो गई थी। लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ और सरकार को जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस को पद छोड़ना चाहिए। हालांकि बीते 12 साल से सर्बिया की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि अब लोगों ने जल्द चुनाव कराने की मांग शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- इस्राइल का बदला पूरा: हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर; सात अक्तूबर वाले हमले का था मास्टरमाइंड
विज्ञापन
विरोध में विदेशी ताकतों का हाथ बता रहे राष्ट्रपति वुसिस
सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व विश्वविद्यालय के छात्र कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों में फैल गए हैं। विरोध बढ़ता देख इस साल की शुरुआत में सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने पद छोड़ दिया था। राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस की पार्टी के पास सर्बिया की 250 सीटों में से 156 सीटें हैं। वुसिस ने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें इस मामले में दखल दे रही हैं। राष्ट्रपति ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती न बरतने की अपील की, लेकिन ये भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शनकारी बीते कई माह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन