फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disabled SpiceJet aircraft has been pulled out on Runway surface at Mumbai International Airport

तीन दिन बाद हटाया गया मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे पर फंसा स्पाइसजेट का विमान

Fri, 05 Jul 2019 10:37 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 05 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Disabled SpiceJet aircraft has been pulled out on Runway surface at Mumbai International Airport
स्पाइसजेट का दुर्घटनाग्रस्त प्लेन - फोटो : ANI
मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे और घास वाले क्षेत्र के बीच सोमवार रात से फंसे ‘स्पाइसजेट’ के विमान बोईंग 737 को गुरुवार को खींच कर वापस रनवे पर लाया गया। खराब मौसम के कारण उतरते वक्त विमान रनवे से फिसलते हुआ नीचे उतर घास में फंस गया था। इस कारण हवाई अड्डे का मुख्य रनवे सोमवार रात से ही बंद था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा अपने ‘सेकेंडरी रनवे’ से काम चला रहा था जहां से एक घंटे में केवल 35 विमानों का परिचालन संभव है। जबकि मुख्य रनवे से प्रतिघंटा 48 विमानों का परिचालन हो सकता है।
विज्ञापन


एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड की एक टीम मंगलवार दोपहर से ही विमान को हटाने के काम में जुटी थी। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रनवे 09/27 में फंसे स्पाइसजेट के विमान को रात 11 बजकर 10 मिनट पर वापस रनवे पर खींच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने हालांकि यह नहीं बताया कि मुख्य रनवे से विमानों का परिचालन कब से शुरू होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed