{"_id":"634805c8dd52c064f644e018","slug":"directorate-of-revenue-intelligence-seized-container-load-of-foreign-brand-cigarettes-manchester","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRI: मुंद्रा पोर्ट से विदेशी ब्रांड सिगरेट से भरा कंटेनर जब्त, इसकी कीमत 17 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRI: मुंद्रा पोर्ट से विदेशी ब्रांड सिगरेट से भरा कंटेनर जब्त, इसकी कीमत 17 करोड़ रुपये
Thu, 13 Oct 2022 11:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:13 PM IST
सार
इस साल मई में भी राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी थी। साथ ही एक शिपिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
DRI
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 11 अक्तूबर को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी ब्रांड सिगरेट (मैनचेस्टर) का कंटेनर जब्त किया। इससे पहले डीआरआई ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलोग्राम से ज्यादा की कोकीन जब्त की थी। दरअसल, डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। कंटेनर को दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बंदरगाह लाया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि इस साल मई में भी राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी थी। साथ ही एक शिपिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया था कि डीआरआई ने एक अप्रैल 2022 को एक कंटेनरज सीज किया था। जिसमें तस्करी कर लाई जा रहीं 84 लाख विदेशी सिगरेटें थीं। 16.8 करोड़ कीमत की इस खेप को यूएई से लाया गया था। जिस कंटेनर में इन्हें रखा गया था, उस पर होटल सप्लाई का स्टिकर था।
विज्ञापन
डीआरआई ने अब तक हुई जांच के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक व्यक्ति गांधीधाम की शिपिंग कंपनी का प्रबंधन निदेशक, दूसरा दुबई की कंपनी का पार्टनर और तीसरा बंगलूरू का एक सहयोगी था।