{"_id":"5e190b448ebc3e87d6159c7b","slug":"dinesh-gunawardena-says-india-and-sri-lanka-working-together-to-tackle-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद से निपटने को मिलकर काम कर रहे भारत और श्रीलंका: गुणावर्दने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकवाद से निपटने को मिलकर काम कर रहे भारत और श्रीलंका: गुणावर्दने
Sat, 11 Jan 2020 05:10 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
दिनेश गुणावर्दने और एस जयशंकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्दने ने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका इससे निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर भारत आए गुणावर्दने ने कहा, आतंकवाद भारत के साथ साथ श्रीलंका के लिए भी बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
यह पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या है। भारत और श्रीलंका इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और इस क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। पिछले साल जब राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भारत दौरे पर आए थे तो नई दिल्ली ने आतंकवाद से निपटने को श्रीलंका को विशेष वित्तीय मदद देने का एलान किया था। विदेश मंत्री होने के नाते मैं इन संबंधों को और मजबूत बनाने आया हूं।
विज्ञापन
श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार, विदेश सचिव विजय गोखले व अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद गुणावर्दने ने कहा, सभी के साथ चर्चा बेहद अच्छी रही।
विज्ञापन
इससे भारत और श्रीलंका के संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे। इससे पहले, गुणावर्दने ने दिल्ली में बिरला मंदिर के निकट बुद्ध मंदिर का भी दौरा किया। यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है।