फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay Singh fake resignation went viral after first list flurry of resignations from angry Congress leaders

MP: पहली सूची के बाद दिग्विजय सिंह का फर्जी इस्तीफा वायरल; नाराज कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे की लगी झड़ी

Sun, 15 Oct 2023 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 05:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों के इस्तीफे देने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में नाराज नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh fake resignation went viral after first list flurry of resignations from angry Congress leaders
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं में नाराजगी की सुर दिखाई दे रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस्तीफे से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद ही दिग्विजय ने कहा कि यह भाजपा का फैलाया झूठ है। मैं मामले की पुलिस से शिकायत करवा रहा हूं।

विज्ञापन


इधर, मध्यप्रदेश में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों के इस्तीफे देने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में नाराज नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा, ग्वालियर की ग्रामीण, सतना की नागोद के साथ ही बिजावर, दतिया, डबरा और पवई जेसी कई सीटों पर प्रत्याशी का विरोध नजर आया है। 
विज्ञापन


इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव एवं जिला मुख्य संगठन कांग्रेस सेवा दल छतरपुर योगेश यादव ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यादव ने अपने इस्तीफा में लिखा कि टीकमगढ़ जिले में 70 प्रतिशत से ज्यादा पिछड़े वर्ग के मतदाता है, लेकिन जिले की सभी सीटों पर सामान्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। ये अन्याय है। इसलिए में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। दूसरी तरफ योगेश यादव ने निजी और पारिवारिक कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के लिए साहब सिंह गुर्जर के नाम का एलान किया। इससे नाराज होकर कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण सिंह व उनके भाई केदार सिंह ने पार्टी ने इस्तीफा दे दिया है। 

नागोद में कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सिप्पू ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही उचेहरा किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह ने नाराजगी के चलते अपने पद से दिया इस्तीफा। ये सभी यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी न बनाए जाने से दुखी हैं। कांग्रेस ने यहां रश्मि पटेल को मैदान में उतार दिया है।

बिजावर में सेवा दल के राजेश शर्मा ने भी नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। वे रेत कंपनी चलाने वाले चरण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। इसके साथ ही दतिया में अवधेश नायक के खिलाफ भी नारेबाजी देखने को मिली। वहीं डबरा के उम्मीदवार के खिलाफ पहले से ही कार्यकर्ता अपना आक्रोश दिखा चुके हैं। आगामी दिनों में उनका विरोध खुलकर सामने आ सकता है। पवई में कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए।


नरियावली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित पर नाराजगी सामने आई है। टिकट न मिलने पर शारदा खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की घोषित पॉलिसी है कि तीन बार हारे हुए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके यहां से सुरेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है। जिसके विरोध स्वरूप मैंने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed