फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Did Nitin Gadkari again target Modi? Said - Make as many promises as you can

जो नेता सपने पूरे नहीं करते जनता उनकी करती है पिटाई: नितिन गडकरी

Mon, 28 Jan 2019 12:04 AM IST
Amit Sharma अमित शर्मा, दिल्ली
अमित शर्मा, दिल्ली Published by: Amit Sharma Updated Mon, 28 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Did Nitin Gadkari again target Modi? Said - Make as many promises as you can

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, नेता बयानों के बाण से अपना निशाना साधना तेज करते जा रहे हैं। रविवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिर एक ऐसा बयान दिया जिससे ये कयासबाजी लगाई जाने लगी कि उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हाल ही के उनके कुछ बयानों को प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस के बीच बढ़ती कथित दूरी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जनता से उतने ही वायदे करने चाहिए जितने कि पूरे किये जा सकें। ज्यादा लुभावने वायदे करने वाले नेता जनता को अच्छे तो लगते हैं, लेकिन जब वे वायदे पूरे नहीं हो पाते तो जनता पिटाई भी करती है। वहीं खुद अपने ऊपर टिप्पणी करते हुए नितिन जयराम गडकरी ने कहा कि वे उतना ही वायदा करते हैं जितना की पूरा कर पाते हैं। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार में सम्भवतः वह अकेले ऐसे मंत्री हैं जिनका काम सबसे बढ़िया बताया जा रहा है। सड़क परिवहन का काम संभालने के बाद से ही उन्होंने लगातार तेजी बनाये रखी और आज देश में सबसे तेज गति से सड़कें बन रही हैं। यानी उन्होंने अपनी वह छवि बनाने में कामयाबी हासिल की है जो अपने वायदों को पूरा करना जानता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि कथित तौर पर अपने वायदे पूरे न कर पाने वाले नेता के रूप में बन गई है। ऐसे में जब काम के बल पर प्रदर्शन करने वाले नेता का नाम आने वाली बात होगी तो बाजी नितिन गडकरी के हाथ लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलनसारिता बड़ा गुण

नितिन गडकरी के सम्बन्ध सभी दलों के राजनेताओं से अच्छे बताये जाते हैं। यहां तक कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले अरविन्द केजरीवाल से भी उनके संबंध बेहतर बताये जाते हैं। छब्बीस जनवरी को भी उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजपथ पर गुफ्तगू करते हुए देखा गया था। मोदी के नाम पर लगातार रार ठान रही शिवसेना भी गडकरी का नाम अगले लोकसभा चुनाव में पीएम पद के प्रत्याशी के तौर पर उछाल रही है। यानी अगर अगले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा बहुमत से कुछ पीछे ठिठक जाती है और दूसरे दलों से समर्थन की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में नितिन गडकरी को आगे प्रोजेक्ट किया जा सकता है। माना जाता है कि प्रधानमंत्री की छवि के कारण उनके नाम पर समर्थन जुटाने में पार्टी को मुश्किल आ सकती है। 

भाजपा ने ये दिया जवाब

हालांकि गडकरी के इस बयान पर पार्टी ने सफाई दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ वकील नलिन कोहली ने कहा कि नितिन गडकरी का बयान गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उन्होंने जो टिप्पणी की है, वह उन दूसरी सरकारों के लिए है जो वायदे करने के बाद भी पूरे नहीं करती हैं। कोहली के मुताबिक़ केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही है और आने वाले चुनाव में वे बड़ी जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed