फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DHFL Scam Underworld links to country's biggest banking scam Chhota Shakeel under investigation

DHFL Scam: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के अंडरवर्ल्ड से जुड़े तार, जांच के घेरे में छोटा शकील

Sat, 09 Jul 2022 10:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 10:20 PM IST
सार

सीबीआई ने अपने बयान में कहा है, जांच के दौरान यह पाया गया कि डीएचएफएल के प्रवर्तकों ने कथित तौर पर फंड को डायवर्ट किया और विभिन्न जगहों पर उसका निवेश किया। उस फंड से उन्होंने महंगी पेंटिंग और मूर्तियां भी खरीदी, जिसकी कीमत करीब 55 करोेड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
DHFL Scam Underworld links to country's biggest banking scam Chhota Shakeel under investigation
dhfl

विस्तार

दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) द्वारा कथित तौर पर किए गए देश के सबसे बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी घोटाले के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस संबंध में पाकिस्तान स्थित अपराधी छोटा शकील के साथ कुछ संदिग्धों की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


सीबीआई ने मुंबई और पुणे में ली तलाशी
जांच अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि जनता के पैसे को कथित रूप से शकील से जुड़े लोगों को भेजा गया था। अधिकारियों ने कहा कि इस पहलू की आगे जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएचएफएल घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को मुंबई और पुणे में तीन स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी ने यहां से 40 करोड़ रुपये से अधिक की पेंटिंग और मूर्तियां बरामद कीं।
विज्ञापन


अजय रमेश नवनदार के ठिकानों से मिली करोड़ों की विदेशी घड़ियां
बीआई को मुंबई में अजय रमेश नवनदार के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की विदेशी घड़ियां मिलीं। वहीं, रेबेका दीवान के खार पश्चिम के फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया गया। समझा जाता है कि यह डीएचएफएल के कपिल वधावन से लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंड से खरीदीं करीब 55 करोड़ की पेंटिंग और मूर्तियां
सीबीआई ने अपने बयान में कहा है, जांच के दौरान यह पाया गया कि डीएचएफएल के प्रवर्तकों ने कथित तौर पर फंड को डायवर्ट किया और विभिन्न जगहों पर उसका निवेश किया। उस फंड से उन्होंने महंगी पेंटिंग और मूर्तियां भी खरीदी, जिसकी कीमत करीब 55 करोेड़ रुपये हैं।


गौरतलब है कि सीबीआई 34,615 करोड़ के घोटाले में डीएचएफएल, उसके पूर्व सीएमडी कपिल वधावन, निदेशक धीरज वधावन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed