फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmasthala case: BJP MLA Janardhan Reddy alleges Tamil Nadu Congress MP Senthil behind propaganda

Dharmasthala Case: 'तमिलनाडु कांग्रेस सांसद सेंथिल दुष्प्रचार के मास्टरमाइंड', भाजपा MLA जनार्दन के गंभीर आरोप

Thu, 21 Aug 2025 02:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 02:08 AM IST
सार

कर्नाटक भाजपा विधायक जी जनार्दन रेड्डी ने कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मस्थल मामले में हत्या, दुष्कर्म और अवैध दफनाने जैसी जो गंभीर अफवाहें फैलाई जा रहे हैं, उसके पीछे के मास्टरमांइड सेंथिल हैं। रेड्डी ने कहा कि सेंथिल हिंदू विरोधी हैं और उन्हें पूछताछ का सामना करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Dharmasthala case: BJP MLA Janardhan Reddy alleges Tamil Nadu Congress MP Senthil behind propaganda
भाजपा विधायक जी जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के भाजपा विधायक जी जनार्दन रेड्डी ने बुधवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल पर हमला बोला। रेड्डी ने आरोप लगाया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के मंदिरों के शहर धर्मस्थल के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के पीछे सेंथिल मास्टरमाइंड हैं। रेड्डी ने कर्नाटक कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी सेंथिल को चुनौती दी कि अगर उनका दुष्प्रचार से कोई लेनादेना नहीं है, तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। 

विज्ञापन


धर्मस्थल में बीते 20 वर्षों से सामूहिक हत्या, दुष्कर्म और अवैध दफनाने जैसे गंभीर आरोप आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद कर्नाटक सरकार ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। एक पूर्व सफाई कर्मचारी ने दावा किया है कि वह 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थल में कार्यरत था। उसने आरोप लगाया है कि उसे कई शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया था। इन शवों में महिलाओं और बच्चों के शव भी थे, जिनमें से कुछ पर यौन उत्पीड़न के निशान थे। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के अनुसार, जांच के दौरान दो स्थानों पर हड्डियां और कंकाल मिले हैं। पुलिस अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Naveen Patnaik Health: अब पूरी तरह स्वस्थ, शुभकामनाओं का आभार, तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी पर बोले पूर्व CM
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मस्थल मंजूनाथ स्वामी को बदनाम करने के मास्टरमाइंड हैं सेंथिल
भाजपा विधायक रेड्डी ने बुधवार को बंगलूरू में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद सेंथिल यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, एक नकाबपोश व्यक्ति और अब सुजाता भट्ट द्वारा धर्मस्थल मंजूनाथ स्वामी को बदनाम करने के दुष्प्रचार का मास्टरमांइड है। रेड्डी ने कहा, 'मेरे आरोप लगाने के बाद, सेंथिल ने नई दिल्ली में एक बयान दिया कि जब वह बल्लारी में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, तो उन्होंने मुझसे जुड़े कुछ मामलों के समर्थन में रिकॉर्ड उपलब्ध कराए थे, जिसके कारण मैं ये निराधार आरोप लगा रहा हूं।'


मेरे और सेंथिल के बीच कोई संबंध नहीं
रेड्डी ने कांग्रेस सांसद सेंथिल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय सहायक आयुक्त नहीं थे, जब उनके खिलाफ खनन से संबंधित मामले शुरू हुए थे। रेड्डी ने कहा, 'मुझे 5 सितंबर, 2011 को गिरफ्तार किया गया था। मेरी गिरफ्तारी के बाद, सेंथिल बल्लारी में ड्यूटी पर आ गए। मेरे और सेंथिल के बीच कोई संबंध नहीं है।'

ये भी पढ़ें: Justice BS Reddy: 'जब सड़क खामोश... सदन आवारा..'; लोहिया का जिक्र कर बोले उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी प्रत्याशी

सेंथिल पर हिंदू विरोधी होने का लगाया आरोप

रेड्डी ने कहा कि जब कांग्रेस सांसद दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त थे, तब उन्होंने धर्मस्थल के खिलाफ पूरी साजिश रची थी। भाजपा नेता ने सेंथिल पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त पद से इस्तीफा देते समय सेंथिल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध किया था। उन्होंने कहा, 'अगर सेंथिल में हिम्मत है, तो उन्हें कहना चाहिए कि वह किसी भी पूछताछ के लिए तैयार हैं। सेंथिल से गहन पूछताछ होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed