फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Naveen Patnaik discharged after three days of hospitalisation News In Hindi

Naveen Patnaik Health: अब पूरी तरह स्वस्थ, शुभकामनाओं का आभार, तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी पर बोले पूर्व CM

Thu, 21 Aug 2025 01:34 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 01:34 AM IST
सार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पानी की कमी के कारण वे रविवार को भर्ती हुए थे। बीजेडी नेता संजय दास बर्मा ने बताया कि उनकी तबीयत अब ठीक है। छुट्टी के बाद पटनायक ने वीडियो संदेश में ओडिशा की जनता और डॉक्टरों का धन्यवाद किया और कहा कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Odisha Naveen Patnaik discharged after three days of hospitalisation News In Hindi
नवीन पटनायक - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक को बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पानी की कमी की वजह से उन्हें रविवार शाम को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद अब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है। बीजेडी नेता संजय दास बर्मा ने बताया कि पटनायक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और सुधार हो चुका है।

विज्ञापन

पटनायक ने जताया जनता का आभार
बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने अस्पताल से छुट्टी के बाद ओडिशा की जनता और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने रहा कि मैं ओडिशा की जनता को मेरी सेहत के लिए की गई प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही, अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ को भी मेरी देखभाल के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि वे अब बिल्कुल ठीक हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Justice BS Reddy: 'जब सड़क खामोश... सदन आवारा..'; लोहिया का जिक्र कर बोले उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के बड़े नेताओं ने की कुशलक्षेम की कामना
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने फोन कर पटनायक की तबीयत का हालचाल लिया और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने पटनायक से फोन पर कहा कि वे कुछ समय आराम करें और उन्हें जल्द दिल्ली आने का न्योता भी दिया। इस बात की जानकारी ने पटनायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी का मेरी सेहत के बारे में पूछने और शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। इसके साथ ही उन्होंने हालचाल पूछने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को भी धन्यवाद कहा। 

ये भी पढ़ें:- Lipulekh Dispute: भारत ने लिपुलेख दर्रे को लेकर नेपाल की आपत्ति खारिज की, दावे को पूरी तरह से बताया बेबुनियाद

नेताओं का समर्थन और मुलाकात
बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। पटनायक ने अस्पताल में उनसे मिलने आए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, और ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास को फोन कर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे अस्पताल से छुट्टी के बाद उनसे मिलने उनके निवास नवीन निवास आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed