फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhanteras 2024 Gold Prices Traders Common Man affected Markets facing Customer Crisis news and updates

Dhanteras: इस वजह से सोने ने बढ़ा रखी है व्यापारियों-आम लोगों की चिंता, जाने क्यों सर्राफा बाजार से गायब भीड़

Tue, 29 Oct 2024 03:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 29 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। लेकिन मौजूदा रेट ने सर्राफा व्यापारियों को इस साल परेशानी में डाल रखा है।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Gold Prices Traders Common Man affected Markets facing Customer Crisis news and updates
सोने के दाम में बढ़ोतरी का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो गई हैं। मंगलवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच सोने की बढ़ते रेट ने सोना चांदी के कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बाद भी सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उम्मीद से कम नजर आ रही है। व्यापारियों को इस सीजन सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ने का डर सता रहा है। पिछले धनतेरस से अब तक सोने की कीमतों में 25-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम उच्च स्तर पर बने हुए है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में 23 अक्टूबर को सोना 2,759 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद से यह 2,700 डॉलर से ऊपर ही कारोबार कर रहा है। मुंबई के स्पॉट मार्केट में सोना लगभग 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पिछले धनतेरस 2023 के दौरान यह कीमत करीब 62,000 रुपये के आसपास थी।
विज्ञापन


हालांकि, पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। लेकिन मौजूदा रेट ने सर्राफा व्यापारियों को इस साल परेशानी में डाल रखा है। क्योंकि यह रेट 2023 की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ गए है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के पदाधिकारियों के अनुसार, सोने की कीमतों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि का असर इस बार के त्योहारी सीजन में मांग पर पड़ सकता है। हर साल धनतेरस के पहले के दिनों में ग्राहकों की भीड़ देखी जाती थी, लेकिन इस बार यह भीड़ नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कारोबारियों का कहना है कि, बढ़ती महंगाई और बढ़ते रेट की वजह से इस बार आम आदमी छोटे आकर वाली ज्वेलरी यानी एक लाख रुपए से कीमत वाली ज्वेलरी की ज्यादा खरीदते हुए दिखाई दे रहे है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बिक्री में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। लेकिन बढ़ती कीमतों के बीच सर्राफा व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलरी ब्रांड्स ने विभिन्न ऑफर्स और योजनाएं पेश की हैं, ताकि लोग शोरूम तक आएं और खरीदारी करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed