फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YES Bank Share Price Today Update In Hindi: Yes Bank CEO Prashant Kumar gave statement

YES Bank Share Price: नकदी से भरे हैं यस बैंक के एटीएम, आज शाम से सामान्य हो जाएगा परिचालन

Wed, 18 Mar 2020 06:03 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Mar 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
YES Bank Share Price Today Update In Hindi: Yes Bank CEO Prashant Kumar gave statement
यस बैंक शेयर

यस बैंक के नामित सीईओ प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि तरलता के मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है और बैंक के एटीएम नकदी से भरे हुए हैं। बुधवार को शाम छह बजे से परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। पांच मार्च को रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुश्किल में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक पर प्रति जमाकर्ता 50 हजार रुपये की निकासी सीमा सहित कई बंदिशें लगा दी थीं। 

विज्ञापन


यस बैंक के शेयर में जबरदस्त बढ़त
इस बीच आज यस बैंक का शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। यह 9.47 बजे 18.40 अंक यानी 31.37 फीसदी बढ़कर 77.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 64.50 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 58.65 के स्तर पर बंद हुआ था। महज सात दिनों में यस बैंक का शेयर 1484 फीसदी बढ़ा है। 
विज्ञापन


यह सीमा 18 मार्च की शाम 6 बजे हट जाएगी। कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हम पर्याप्त कदम उठाए हैं। हमारे सभी एटीएम नकदी से भरे हुए हैं। हमारी शाखाओं में नकदी की पर्याप्त आपूर्ति है। इसलिए, तरलता के मोर्चे पर यस बैंक में कोई समस्या नहीं है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि तरलता के लिए किसी बाहरी स्रोत पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, ‘अगर कोई संकट आता है तो बैंक को तरलता के कई साधन उपलब्ध हैं।’ उन्होंने जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें अपनी जमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। कुमार ने कहा कि मौद्रिक सीमा हटने के बाद बैंक के सभी ग्राहक सभी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed