Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Derek O'Brien questions absence of Union ministers at tribute ceremony for Nehru birth anniversary

केंद्रीय मंत्रियों ने नहीं दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि?: टीएमसी सांसद ने उठाए सवाल, बोले- क्या यही शिष्टाचार?

Sat, 14 Nov 2026 06:22 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 14 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने नेहरू जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 29 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से किसी के भी शामिल न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे शिष्टाचार का मुद्दा बताया। कार्यक्रम में ओम बिरला, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Derek O'Brien questions absence of Union ministers at tribute ceremony for Nehru birth anniversary
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सांसदों ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी, लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री के 29 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से एक भी मंत्री वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'हमने आज सुबह संसद के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। मौजूदा प्रधानमंत्री के 29 कैबिनेट मंत्रियों में से एक भी वहां मौजूद नहीं था। क्या यही शालीनता है? क्या यही सामान्य शिष्टाचार है?'
विज्ञापन


नेहरू डिजिटल आर्काइव की पहली वर्षगांठ पर भी साझा की पोस्ट
डेरेक ओ'ब्रायन ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें नेहरू डिजिटल आर्काइव की पहली वर्षगांठ का जिक्र किया गया था। जयराम रमेश ने कहा कि यह ऑनलाइन संग्रह नेहरू को बदनाम करने की कोशिशों का मुकाबला करने में मदद करेगा। उन्होंने ऐसे प्रयास करने वालों के लिए 'डिस्टोरियंस' (इतिहास को विकृत करने वाले) शब्द का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने इस डिजिटल आर्काइव को नेहरू की विरासत को संरक्षित और सुरक्षित रखने वाला 'कवच' बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम बिरला, खरगे और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसदों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य लोगों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed