{"_id":"583f8e384f1c1b0e1ede73fb","slug":"dense-fog-continues-engulf-delhi-and-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में उत्तर-भारत, विजिबिलिटी घटी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में उत्तर-भारत, विजिबिलिटी घटी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
कोहरा
मौसम में अचानक बदलाव के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर को धुंध की चादर ने ढंक लिया है। कोहरा बढ़ने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं, विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली समेत-एनसीआर के शहरों में यातायात काफी धीमा हो गया है।
खराब विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं साथ ही कुछ फ्लाइट के डिले होने की भी जानकारी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट के बाद हवा की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ कोहरा ही नहीं बल्कि प्रदूषण भी बढ़ेगा। विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न साइक्लोन नाडा से ठंडी हवा देश के उत्तरी इलाकों में पहुंच रही है। इससे नमी की गुना बढ़ी है।
विज्ञापन
Visuals from the Delhi airport, operations temporarily suspended due to dense fog pic.twitter.com/qxB2oVczhT
— ANI (@ANI_news) December 1, 2016
विज्ञापन
खराब विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं साथ ही कुछ फ्लाइट के डिले होने की भी जानकारी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट के बाद हवा की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
Visuals from the Delhi airport, operations temporarily suspended due to dense fog pic.twitter.com/iqmSNszpKh