फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Denied ticket, Karnataka Congress general secy asks why party ignoring 50 percent population

Bengaluru News: टिकट नहीं मिलने पर भड़की कर्नाटक कांग्रेस की महासचिव, पूछा-आधी आबादी को वंचित क्यों रख रहे?

Wed, 25 May 2022 10:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 25 May 2022 10:31 AM IST
सार

कविता रेड्डी ने नाराजी प्रकट करते हुए कहा कि सभी संसाधनों वाले पुरुष प्रत्याशी भी चुनाव हार गए हैं, लेकिन संसाधनों पर सवाल केवल महिलाओं के लिए है?

विज्ञापन
Denied ticket, Karnataka Congress general secy asks why party ignoring 50 percent population
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस महासचिव कविता रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

3 जून को होने वाले कर्नाटक विधान परिषद की रिक्त हो रही सीटों के चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव कविता रेड्डी भड़क गई हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस महिलाओं का सशक्तिकरण क्यों नहीं कर रही है? आधी आबादी को वंचित क्यों रखा जा रहा है?

विज्ञापन

कविता रेड्डी ने नाराजी प्रकट करते हुए कहा कि लैंगिक समानता के बगैर सामाजिक न्याय अप्रासंगिक व अधूरा है। मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'विधानसभा व लोकसभा चुनावों का टिकट पाने वाले सभी पुरुष प्रत्याशी नहीं जीतते, क्या जीत का सवाल केवल महिलाओं के लिए है? सभी संसाधनों वाले पुरुष प्रत्याशी भी चुनाव हार गए हैं, लेकिन संसाधनों पर सवाल केवल महिलाओं के लिए है? लैंगिक न्याय के बिना सामाजिक न्याय अप्रासंगिक और अधूरा है!'
विज्ञापन


खुद का वीडियो बनाकर डाला
कर्नाटक की वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तमाम सवाल उठाते हुए अपना वीडियो बनाकर साझा किया है। रेड्डी ने सवाल किया कि पार्टी 50 फीसदी आबादी की अनदेखी क्यों कर रही है? हमारी विधानसभा, विधान परिषद व संसद में महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। वहां महिलाओं के लिए प्रवेश निषेध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक राज्य विधान परिषद के चुनाव 3 जून को होंगे। चुनाव इसलिए जरूरी है क्योंकि 7 सदस्यों का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इस बीच, भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए वरिष्ठ नेताओं लक्ष्मण सावदी, एस केशव प्रसाद, हेमलता नायक और चलवाडी नारायणस्वामी को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed