{"_id":"5d4d35468ebc3e6cf60c8df2","slug":"democratic-process-was-not-adopted-to-remove-article-370-said-tushar-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के परपोते ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाने में नहीं अपनाई गई लोकतांत्रिक प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के परपोते ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाने में नहीं अपनाई गई लोकतांत्रिक प्रक्रिया
Fri, 09 Aug 2019 02:43 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
तुषार गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई वह अलोकतांत्रिक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसमें किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ये पूरी तरह अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है।
गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषार गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि धारा 370 को हटाने में किसी तरह की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अगर कश्मीर के लोग भी ऐसा ही चाहते थे तो वहां भारी संख्या में सैन्य बल क्यों तैनान किया गया? देश में लोकतंत्र को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि किसी कारोबारी की आत्महत्या पर तो देश भर में बहस व चर्चा हो जाती है लेकिन किसी किसान की आत्महत्या पर कोई आंसू नहीं बहाता।
उन्होंने कहा कि राम के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है और भक्ति के नाम पर खून बहा रहे हैं लेकिन देश के लोग चुप्पी मारे बैठे हैं जो कि गंभीर चिंता की बात है।
विज्ञापन