फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Minister Satyendra Jain says sustainable thinking is also important to resolve issues of cities

शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा: विकास के साथ सतत सोच से ही सुलझेगी शहरों की समस्या

Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
सार

  • मंत्री ने कहा कि भूमि पर ज्यादा घर बनाने के बजाय ऊंची हाई राइज इमारतें बनाकर ही सभी लोगों को आवास उपलब्ध कराना हो सकता है संभव
  • दिल्ली सरकार कई जगहों पर ऊंची इमारतों का निर्माण कराने की योजना पर काम कर रही है, आने वाले समय में यहां बसाए जाएंगे लोग

विज्ञापन
Delhi Minister Satyendra Jain says sustainable thinking is also important to resolve issues of cities
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि हमें नए समय की चुनौतियों के लिहाज से शहरों के विकास को नए तरीके से परिभाषित करना चाहिए। हमें समझने की जरूरत है कि विकास का अर्थ प्रकृति के साथ विकास करना ही हो सकता है। प्राकृतिक संसाधनों से अनुचित छेड़छाड़ विकास के पीछे विनाश को भी आमंत्रित करती है। इसलिए शहरों के विकास को सस्टेनेबल (सतत) भी होना चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि शहरों को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए स्मार्ट बनना होगा। इससे आने वाली चुनौतियों से शहर के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। लेकिन स्मार्ट बनने की इस कोशिश में पर्यावरण की चिंताओं को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास को स्मार्ट होने के साथ-साथ सतत भी होना चाहिए।
विज्ञापन


शहरों में आवास की गंभीर होती समस्या को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कम जगह घेरने वाली ऊंची इमारतों की वकालत की। उन्होंने कहा कि भूमि की एक सीमा है और उसे ज्यादा फैलाया नहीं जा सकता। लेकिन अगर आधुनिकतम तकनीकी से हम ऊंची, लेकिन सुरक्षित तकनीकी से युक्त आवास बना सकें तो शहरी आबादी की आवास की समस्या को सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कई जगहों पर ऊंची इमारतों का निर्माण कराने की योजना पर काम कर रही है। आने वाले समय में इन जगहों पर लोगों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में शहरों के मास्टर प्लान बनाते समय काफी कड़े मापदंड बनाए जाते हैं जिनका सामान्य स्थितियों में पालन करना संभव नहीं रह जाता है। अगर इन्हें लचीला बनाया जाए तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में हमें अपने नियम-कानूनों में भी उचित बदलाव करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed