{"_id":"6899f7d81e17ffb1e20104c1","slug":"delhi-matki-fod-league-will-be-held-in-delhi-shankar-mahadevan-will-play-a-tune-with-his-voice-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में होगी मटकी फोड़ लीग, शंकर महादेवन अपने सुरों से छेड़ेंगे तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: दिल्ली में होगी मटकी फोड़ लीग, शंकर महादेवन अपने सुरों से छेड़ेंगे तान
Mon, 11 Aug 2025 07:32 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान गोयल और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के इस दीवाने देश में आपने क्रिकेट और कबड्डी की लीग तो बहुत सुनी होगी, लेकिन अब पहली बार आप मटकी फोड़ लीग भी देखेंगे। दिल्ली के सामान्य लोग इसमें आकर मटका फोड़ लीग का आनंद ले सकेंगे। इस मटका फोड़ लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आठ टीमें लड़कों की और चार टीमें लड़कियों की होंगी। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को बांधने का काम करेंगे। जन्माष्टमी को यह कार्यक्रम त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने बताया कि देश की पहली मटकी फोड़ लीग (MPL 2025) में दिल्ली से कुल 12 टीमें भाग लेंगी। इनके नाम अर्बन गोविन्दास, हांडी हंटर्स, नंद निंजास, हांडी हिरोस, मटकी स्मेशर्स, दही हांडी वारियर्स, माक्खन फोर्स, गोविंदा रोकर्स रखे गए हैं। लड़कियों की चार टीमों के नाम मटकी क्विन, दहीं दिवास, मटकी ब्रेकर्स और द हाई फ्लायर्स रखा गया है। टीमें अपने-अपने कौशल, उत्साह और ऊर्जा से दर्शकों को रोमांचित करेंगी जिससे माहौल और भी जोशीला बनेगा।
विज्ञापन