{"_id":"5a43116c4f1c1bd1408bf1ea","slug":"delhi-gangster-plotting-to-eliminate-underworld-don-chhota-rajan-inside-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मारने की साजिश रच रही 'D कंपनी'?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मारने की साजिश रच रही 'D कंपनी'?
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
छोटा राजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। दिल्ली का कुख्यात गैंगेस्टर नीरज बवाना डी कंपनी के निर्देश पर छोटा राजन को मारने की साजिश रच रहा है। इंटेलीजेंस ने तिहाड़ प्रशासन से दो हफ्ते पहले इस साजिश के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
पढ़ें: संसद में 28 को पेश होगा तीन तलाक बिल, तीन तलाक पर है 3 साल की कैद का प्रावधान
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक बवाना ने जेल में मिलने आये एक शख्स से कुछ बातें बताई थीं। छोटा राजन और बवाना एक ही जेल में बंद हैं लेकिन उनकी सेल अलग है। हालांकि अलर्ट के बाद बवाना को अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले बवाना की सेल से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। आपको बता दें कि छोटा राजन को तिहाड़ जेल में इसलिए रखा गया था क्योंकि दाऊद इब्राहिम और उनके गैंग के लिए दिल्ली में राजन पर हमला करना थोड़ा मुश्किल है।
पढ़ें: पद्मश्री अरुणिमा से महाकाल मंदिर में हुई बदसलूकी, पीएम को किया ट्वीट
तिहाड़ के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने राजन की सुरक्षा कड़ी कर दी है, और बवाना के लिए अब यह संभव नहीं है कि वह राजन पर हमला कर सके। राजन की सेल जेल नंबर 2 में सबसे आखिर में है जबकि बवाना को दूसरी सेल में रखा गया है। राजन के लिए स्पेशल गार्ड और खाना बनाने वाला रखा गया है जो कि कड़ी निगरानी करते हैं।