दिल्ली धमाके के बाद पीएम ने की समीक्षा: कहा- अधिकारियों को मदद के निर्देश; पीड़ितों-परिजनों के प्रति संवेदना
PM Modi On Delhi Car Explosion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के शीघ्र हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। इसके साथ पीएम मोदी ने पीड़ितों और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने दी धमाके की जानकारी
इस धमाके को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि आज शाम करीब सात बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।… pic.twitter.com/4BPaJQiwiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और इसके बाद आईबी निदेशक से भी पूरी जानकारी ली।
एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे अमित शाह
#WATCH दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक अस्पताल पहुंचे। pic.twitter.com/Zz9Au23PwP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
#WATCH दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक अस्पताल पहुंचे। pic.twitter.com/wZWmDaUFrk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
अधिकारियों के साथ गृह मंत्री ने की बैठक
#WATCH दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल पहुंचने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/VmSIfwMsll
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
डॉक्टरों की एक टीम के साथ भी की बैठक
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम के साथ बैठक की। pic.twitter.com/nf6Yggxo7u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
घायलों से गृह मंत्री ने की मुलाकात
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल में विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की। pic.twitter.com/yharmkP3Cc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है - जिसमें हवाई अड्डे, दिल्ली मेट्रो, विरासत स्थल, सरकारी भवन और इसके सुरक्षा घेरे में आने वाले अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं।
#WATCH दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर से वीडियो, जहां विस्फोट के बाद भारी नुकसान हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
आज शाम लगभग 6.52 बजे, एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए: दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा pic.twitter.com/AYtl9JPbqi
दिल्ली कार धमाके में क्या-क्या हुआ?
सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में एक तेज विस्फोट हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट उस व्यस्त शाम को हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। इस धमाके में घायल हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए।'