फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bomb Blast: Car kept roaming in Delhi for 11 hours before the blast

Delhi Bomb Blast: धमाके से पहले 11 घंटे तक दिल्ली में घूमती रही कार, पार्किंग से निकलकर 24 मिनट में ब्लास्ट

Wed, 12 Nov 2025 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 01:27 AM IST
सार

स्पेशल सेल के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा से प्राप्त आंकड़ों से जांच अधिकारियों को कार की गतिविधियों की विस्तृत समय-सीमा जानने में मदद मिली है।

विज्ञापन
Delhi Bomb Blast: Car kept roaming in Delhi for 11 hours before the blast
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बम धमाके वाले हुंडई की आई-20 कार के 11 घंटे के रूट/लोकेशन का पता लगा लिया है। जांच से पता चला है कि ये कार हरियाणा के फरीदाबाद से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा से प्राप्त आंकड़ों से जांच अधिकारियों को कार की गतिविधियों की विस्तृत समय-सीमा जानने में मदद मिली है। सूत्रों ने बताया कि कार का सफर सोमवार सुबह फरीदाबाद से शुरू हुआ और दिल्ली के कई हिस्सों से होते हुए सोमवार शाम करीब 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार को सबसे पहले सुबह करीब 7.30 बजे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर देखा गया। करीब 8.13 बजे इसने बदरपुर टोल प्लाजा पार किया और दिल्ली में प्रवेश किया।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8.20 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र के पास एक पेट्रोल पंप के पास से गुजरती हुई कार की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई। दोपहर 3.19 बजे कार लाल किला परिसर से सटे एक पार्किंग क्षेत्र में पहुंची। जहां कार लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही। शाम 6.22 बजे कार को पार्किंग क्षेत्र से निकलकर लाल किले की ओर जाते देखा गया। विस्फोट से पहले का यह 30 मिनट का समय पुलिस की जांच का मुख्य पहलू है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कार के अंदर कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लिए 24 मिनट का समय बहुत ही अहम
गाड़ी के पार्किंग क्षेत्र से निकलने के बमुश्किल 24 मिनट बाद शाम लगभग 6.52 बजे जोरदार विस्फोट ने चलती कार को तहस-नहस कर दिया। विस्फोट से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए, आस-पास की इमारतों और मेट्रो स्टेशन की खिड़कियां टूट गईं। विस्फोट से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत फैल गई।


सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
पुलिस ने कहा कि वे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास से एकत्र सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि कार की हर गतिविधि का पता लगाया सके और उसके संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि यही कार एक पेट्रोल पंप के बाहर भी देखी गई, जहां वह प्रदूषण प्रमाण पत्र लेने गई थी। सूत्र ने कहा कि हमारी जांच जारी है। हमें पता चला है कि कार ने एक पेट्रोल पंप से प्रदूषण प्रमाण पत्र हासिल किया था, ताकि अगर पुलिस उसे सीमा के पास रोके, तो वह सभी दस्तावेज़ दिखा सके। कई जानकारियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed