फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Elections 2025 BJP Vs AAP Virendra Sachdeva Allegations on Arvind Kejriwal

BJP Vs AAP: सचदेवा बोले, केजरीवाल ने 44 दलितों का वोट कटवाने की अर्जी दी, आप ने प्रवेश वर्मा को घेरा

Sun, 12 Jan 2025 08:45 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 12 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान पांच फरवरी को होने हैं। आठ फरवरी को नतीजों का एलान होगा। चुनावी सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी दल- आम आदमी पार्टी (AAP) और मुख्य विपक्षी खेमे-बीजेपी के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025 BJP Vs AAP Virendra Sachdeva Allegations on Arvind Kejriwal
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: वीरेंद्र सचदेवा और अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम जुड़वाने और कटवाने पर विवाद लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने गोल मार्केट के वाल्मीकि मंदिर के 44 दलितों के नाम कटवाने की अर्जी दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आवास के पते पर फर्जी मतदाताओं का नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


भाजपा का दावा- केजरीवाल ने 44 वोट काटने की अर्जी दी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल धार्मिक उन्माद बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए वे तरह-तरह की हरकतें कर रहे हैं। इस बार उन्होंने 44 दलित भाई बहनों के वोट काटने की अर्जी चुनाव आयोग को दी है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग की राजनीति करने वाले केजरीवाल को एक दरगाह के पते पर दर्ज 60 फर्जी वोट नहीं दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दिल्ली के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश है जहां दलितों के वोट काटने की अपील की जाती है, जबकि दरगाह में एक धर्म विशेष के लोगों के फर्जी वोट बनाए रखे जाते हैं।  
विज्ञापन


धार्मिक आधार पर पहचान कर मतदाताओं से भेदभाव के आरोप
दरअसल, इस इलाके में दो समुदायों के बीच संबंध काफी संवेदनशील रहा है। यहां दरगाह और आसपास के लोगों के बीच सांप्रदायिक आधार पर तनावपूर्ण माहौल रहा है। कई बार दिल्ली पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग तक करना पड़ा है। आरोप है कि विधानसभा चुनावों में भी कुछ लोगों ने धार्मिक आधार पर पहचान कर मतदाताओं के नाम जुड़वाने और कटवाने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट कटवाने की साजिश
भाजपा ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि को पूजने वाले लोगों का वोट कटवाने की साजिश अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। 

केजरीवाल खेमे का आरोप
संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा सांसदों के आवास के पतों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कुछ सांसदों के पते का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि इन पतों पर बाहर से लोगों को लाकर उन्हें मतदाता बनवाया जा रहा है। इस तरह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं, उसे प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। 


भाजपा ने साधी चुप्पी
आम आदमी पार्टी लगातार इस बात की आशंका जाहिर कर रही है कि अवैध मतदाताओं के सहारे अरविंद केजरीवाल को कृत्रिम तरीके से मतदान प्रभावित कर अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह हराने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed