{"_id":"62725574aa98b017803417d6","slug":"defence-ministry-clarification-over-pension-to-pensioners-saying-annual-identification-is-mandatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence Ministry: रक्षा पेंशनरों के खाते में आज आएगी अप्रैल माह की पेंशन, मंत्रालय ने दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence Ministry: रक्षा पेंशनरों के खाते में आज आएगी अप्रैल माह की पेंशन, मंत्रालय ने दिया स्पष्टीकरण
Wed, 04 May 2022 03:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 04 May 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को रक्षा पेंशनरों को अप्रैल माह की पेंशन न मिलने के मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के एक हिस्से में रक्षा पेंशनरों को अप्रैल महीने की पेंशन न मिलने का मुद्दा उठाया जा रहा है। ऐसे में सभी पेशनरों को बताया जाता है कि उन्हें मासिक पेशन की रसीद जारी रखने के लिए ऐसे सभी बैंकों की ओर से जो पेंशन वितरण एजेंसियों के तौर पर काम कर रहे हैं, वार्षिक पहचान अनिवार्य रूप से पूरी करनी होती है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते सरकार ने पहचान के लिए विंडो को 30 नवंबर 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया था। मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2022 के लिए पेंशन प्रक्रिया में है और इसे चार मई 2022 तक क्रेडिट होना है। ऐसे सभी पेंशनरों को ईमेल और एसएमएस के जरिए लंबित वार्षिक पहचान के बारे में जानकारी दी जा रही है ।
विज्ञापन