{"_id":"5caf25ebbdec2213e27304be","slug":"defence-minister-nirmala-sitharaman-said-fast-voting-is-in-favor-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री सीतारमण ने कहा, भाजपा के पक्ष में तेज मतदान, प. बंगाल में हिंसा से पार्टी चिंतित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षामंत्री सीतारमण ने कहा, भाजपा के पक्ष में तेज मतदान, प. बंगाल में हिंसा से पार्टी चिंतित
Thu, 11 Apr 2019 05:47 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के लिए आज हो रहे मतदान में पूरे देश में अच्छी वोटिंग होने की खबर है। अब तक अलग-अलग क्षेत्रों से न्यूनतम 33 फीसदी से लेकर अधिकतम 44 फीसदी मतदान होने की खबर है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत बताते हुए इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं में वोटिंग के प्रति उत्साह होने के कारण मतदान तेज हुआ है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि ज्यादातर क्षेत्रों से शांतिपूर्ण मतदान होने की खबरें आई हैं। कुछ जगहों पर कुछ हिंसा होने की खबर है लेकिन सामान्य रूप से सब जगह अच्छा मतदान चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे देश से उन्हें उत्साहजनक सूचनाएं मिल रही हैं। तेज मतदान को सत्ता के खिलाफ मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार के अच्छे कामकाज की वजह से हो रहा है और इसका लाभ भाजपा सहित एनडीए खेमे के सभी दलों को मिलेगा।
हालांकि, पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर मतदान केंद्रों पर हिंसा होने की जानकारी मिली है। कुछ जगहों पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तेज टकराव होने की भी खबर मिली है। भाजपा ने इस हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की है। हिंसा पर रोक लगाने और अगले चरणों के मतदान के लिए सुरक्षा को और तेज किए जाने की मांग को लेकर पार्टी नेता चुनाव आयोग से भी मिल सकते हैं।