फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bollywood Drug Case News: Deepika Padukone, Sara ali khan and Shraddha kapoor not get clean chit, many stars on NCB radar

दीपिका, सारा और श्रद्धा को क्लीनचिट नहीं, एनसीबी के रडार पर कई सितारे

Thu, 01 Oct 2020 04:31 AM IST
Rajeev Rai सुरेंद्र मिश्र, मुंबई ब्यूरो
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई ब्यूरो Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 01 Oct 2020 04:31 AM IST
सार

जांच एजेंसी तीनों अभिनेत्रियों के बयानों की कर रही है समीक्षा
 

विज्ञापन
Bollywood Drug Case News: Deepika Padukone, Sara ali khan and Shraddha kapoor not get clean chit, many stars on NCB radar
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को क्लीनचिट नहीं दी है। जांच एजेंसी इन तीनों अभिनेत्रियों के बयानों का मिलान कर उनकी समीक्षा कर रही है। साथ ही बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी एजेंसी के रडार पर हैं लेकिन किसी को भी समन जारी करने से पहले एनसीबी ठोस आधार तैयार करने में जुटी है।

विज्ञापन


एनसीबी सूत्रों के अनुसार, दीपिका, सारा और श्रद्धा ने ड्रग मामले में पूछताछ में मिलते जुलते बयान दिए हैं। इससे लगता है कि तीनों तैयारी करके पहुंची थीं। तीनों के बयान में कोई विशेष विरोधाभास नहीं होने के कारण एनसीबी अभी तक किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पाई है। साथ ही एनसीबी ने बुधवार को साफ किया कि उसने अभी किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। फिलहाल, अब तक ड्रग मामले में जिनसे भी पूछताछ की गई है, उनके बयानों की कड़ियों को जोड़कर समीक्षा की जा रही है। एनसीबी ने व्हाट्सएप चैट के आधार पर पिछले हफ्ते दीपिका, सारा और श्रद्धा समेत दीपिका की मैनेजर करिश्मा से घंटों पूछताछ की थी।
विज्ञापन


मुंबई के बाहर से भी जुड़े हैं ड्रग सिंडिकेट के तार
बॉलीवुड ड्रग सिंडिकेट मामले में कुछ तार मुंबई के बाहर से भी जुड़े हुए हैं। इसलिए एनसीबी ने ऐसे लोगों के फोन सर्विलांस पर रखे हैं। हालांकि मुंबई एनसीबी की टीम ने इससे संबंधित जानकारी एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना को दे दी है। अब उन्हें तय करना है कि किसे कौन सा काम सौंपना है। वैसे यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जहां ड्रग कनेक्शन से जुड़े लोगों के बारे में सूचना मिली है, वहां की एनसीबी टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी के 20 लोग कोरोना संक्रमित, बाहर से बुलाए गए अधिकारी
बॉलीवुड ड्रग सिंडिकेट की जांच शुरुआत से अब तक एनसीबी के 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकारी, कर्मचारी और कार चालक शामिल हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए अधिकारी और कर्मचारी या तो होम क्वारंटीन हैं या फिर आइसोलेशन में हैं। इसलिए मामले की छानबीन के लिए अहमदाबाद, इंदौर, बंगलूरू और चेन्नई से एनसीबी के 20 अधिकारियों की नई टीम बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed