फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Decommissioned INS Khukri handed over to Diu administration will be developed as museum

INS Khukri: दीव प्रशासन को सौंपा गया सेवा मुक्त हो चुका आईएनएस खुकरी, दिया जाएगा संग्रहालय का स्वरूप

Fri, 28 Jan 2022 09:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 09:05 PM IST
सार

खुकरी मेमोरियल को तैयार करने के दौरान दीव प्रशासन ने साल 2019 में रक्षा मंत्रालय से  इस जहाज को सार्वजनिक दर्शन के लिए उपहार में दिए जाने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
Decommissioned INS Khukri handed over to Diu administration will be developed as museum
आईएनएस खुकरी - फोटो : twitter/prafulkpatel

विस्तार

सेवा से बाहर हो चुके भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस खुकरी को दीव प्रशासन को सौंप दिया गया है ताकि इसे एक पूरे तौर पर संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा सके। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस मिसाइल कार्वेट को 32 साल की सेवा के बाद पिछले साल 23 दिसंबर को सेवा से मुक्त कर दिया गया था। आईएनएस खुकरी के पास अपने सेवा काल के दौरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों बेड़ों का हिस्सा रहने का खिताब है। 

विज्ञापन

भारतीय नौसेना की ओर से इसे लेकर जारी बयान में कहा गया है कि सेवामुक्त किए गए जहाज को सौंपने के लिए बुधवार को दीव में एक भव्य लेकिन गंभीर समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान नौसेना के रियर एडमिरल अजय विनय भावे, फ्लैग ऑफिसर डॉक्ट्रिन एंड कॉन्सेप्ट्स ने औपचारिक रूप से केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को सेवामुक्त जहाज सौंपा।

विज्ञापन

खुकरी मेमोरियल के साथ ही बनेगा संग्रहालय
बयान में कहा गया कि आईएनएस खुकरी को दीव प्रशासन की ओर से एक संग्रहालय के रूप में बदलने की योजना है। इस संग्रहालय में सभी लोगों को जाने की अनुमति होगी। यह संग्रहालय वहीं तैयार किया जाएगा जहां वर्तमान में मौजूद खुकरी मेमोरियल है। यहां पहले आईएनएस खुकरी (एफ149) का एक स्वरूप रखा गया है। इस आईएनएस खुकरी को संग्रहालय में बदलने के लिए विशाखापत्तनम से दीव तट पर 14 जनवरी को लाया गया था।

हाल ही में सेवामुक्त किया गया जहाज भारतीय नौसेना का आईएनएस खुकरी नाम का दूसरा जहाज है। पहला जहाज 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दीव के तट से लापता हो गया था। इस जहाज की कमान महावीर चक्र विजेता कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला (दिवंगत) के हाथ में थी। इस जहाज के बहादुर दल की स्मृति में दीव में खुकरी मेमोरियल तैयार किया गया था। यहां पर पुराने जहाज के एक छोटे मॉडल को भव्यता के साथ प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed