{"_id":"5f3c077f79f5914ce3611594","slug":"death-toll-rises-to-61-in-idukki-landslide-nine-people-still-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई, नौ लोग अभी भी लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई, नौ लोग अभी भी लापता
Tue, 18 Aug 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, इडुक्की
पीटीआई, इडुक्की
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
केरल के इडुक्की में भूस्खलन के बाद जारी बचाव कार्य
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के इडुक्की जिले में सात अगस्त को तेज बारिश के बाद आए भूस्खलन में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। दो हफ्ते बाद भी यहां बचाव कार्य जारी है और लापता हुए श्रमिकों की खोज की जारी है। हालांकि मंगलवार को भूस्खलन वाली जगह से तीन और शव निकाले जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। उधर अधिकारियों के मुताबिक हादसे में अभी भी नौ लोग लापता हैं ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यहां एक बच्चे (छह) और एक व्यक्ति (57) के शव निकाले गए जबकि एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा घटनास्थल से नौ और शव निकाले जाने हैं।
विज्ञापन
इडुक्की के जिलाधिकारी एच दिनेश ने पीटीआई को बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए दो जीपीआर उपकरण के साथ चार सदस्यीय टीम भी शामिल हो गयी है। समुद्र विज्ञान संस्थान से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) उपकरण मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के लिए श्वान दस्ते को भी बुलाया गया लेकिन खराब मौसम के कारण उसकी सेवा नहीं ली जा सकी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, पुलिस और वन अधिकारी साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं ।
बता दें कि सात अगस्त को इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद चाय बागान के श्रमिकों के घर जमींदोज हो गए थे। इन घरों में कम से कम 87 श्रमिक रह रहे थे। भूस्खलन के बाद 12 लोगों को बचा लिया गया था।