फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dear Modi, I Love You and Your People in India, says 26/11 Mumbai Attacks survivor baby Moshe

इजरायल में पीएम से मिला मुंबई हमले में जिंदा बचा 'मोशे, कहा- Dear Modi, I Love You

Wed, 05 Jul 2017 08:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 05 Jul 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Dear Modi, I Love You and Your People in India,  says 26/11 Mumbai Attacks survivor baby Moshe
मोशे से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल यात्रा पर पहुंचे हैं। वो यहां दोनों देशों की सरकारों के बीच ही नहीं, दोनों देशों के नागरिकों के बीच भी साझेदारी विकसित कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस बच्चे बेबी मोशे से भी मुलाकात की, जो 26/11 मुंबई अटैक में जिंदा बच गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गदगद हुए बेबी मोशे ने भारत देश के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री के लिए भी अपने जज्बातों का इजहार किया। मोशे ने कहा कि मुझे आप तो पसंद हैं ही, भारत के लोग भी पसंद है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेबी मोशे को न सिर्फ भारत आने का न्यौता दिया, बल्कि लंबे समय तक का वीजा देने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन


भारत-इजरायल के बीच अंतरिक्ष समेत 7 बड़े समझौते, मिलकर करेंगे गंगा की सफाई
विज्ञापन


देखें वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बेबी मोशे ने न सिर्फ प्रधानमंत्री को 'आई लव यू' कहा, बल्कि भारतीयों को लेकर अपने प्यार को भी बयान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jerusalem: Dear Mr Modi, I love you and your people in India says Moshe Holtzberg the now 11-year-old survivor of the 26/11 attacks

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेबी मोशे को भारत आने का न्यौता भी दिया। और कहा कि वो अपने परिवार के साथ भारत आए। बेबी मोशे का पूरा नाम मोशे हॉल्ट्जबर्ग है। अब मोशे 11 साल के हो चुके हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बेबी मोशे और उसके परिवार से कहा कि आप लोग कभी भी भारत देश आ सकते हैं। आप लोगों को लंबे समय का वीजा तुरंत मिल जाएगा। 

साल 2008 में बेबी मोशे अपने माता पिता के साथ मुंबई घूमने आया था। नरीमन पॉइंट के पास आतंकियों ने हमले करके उसके मां-बाप की जान ले ली थी। उस समय बेबी मोशे नाम का ये बच्चा महज 2 साल का था और हमले में साफ बच गया था। अब इजरायल यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बेबी मोशे और उसके बाकी बचे परिवार से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री द्वारा खुद आगे बढ़कर इस तरह की पहल और बच्चे से मुलाकात को दोनों देशों के नागरिकों में आपसी मेलजोल बढ़ाने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed