फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DCGI subject expert committee recommends Russia sputnik light one shot corona vaccine

कोरोना पर वार: देश को मिलने वाली है एक और वैक्सीन, डीसीजीआई कमेटी ने रूस की स्पुतनिक लाइट को दी मंजूरी

Sat, 05 Feb 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Feb 2022 06:48 AM IST
सार

देश में अब तक 168.47 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 55 लाख(55,58,760) लोगों का टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
DCGI subject expert committee recommends Russia sputnik light one shot corona vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना के मामले काफी चिंताजनक स्थिति में हैं। वहीं इससे बचाव से एकमात्र है कि लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगी हों। वहीं देश में एक और कोरोना वैक्सीन के आने के संकेत मिल रहे हैं। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति ने रूस के स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 168.47 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 55 लाख(55,58,760) लोगों का टीकाकरण किया गया। देश में शुक्रवार को कोरोना के 1.49 लाख (1,49,394) नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटों में  2,46,674 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन

 

महज एक महीने में 65 प्रतिशत किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। भारत ने सिर्फ एक महीने के अंदर 65 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला खुराक दे दिया। यह जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी।


उन्होंने बताया कि, ' युवा भारत का एतिहासिक प्रयास जारी...सिर्फ एक महीने के अंदर 15 से 18 वर्ष के 65% किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नए रिकॉर्ड बना रहा है।


10 जनवरी से लग रही एहतियाती खुराक
बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के अलावा 10 जनवरी से 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों व फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना की एहतियाती खुराक भी लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों घोषणाएं एक साथ की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed