फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   daughter ask for five rupees father smashed her head in to wall in gondia maharashtra

महाराष्ट्र: डेढ़ साल की बेटी ने मांगे पांच रुपये, पिता ने दीवार पर पटककर जान से मार डाला

Sat, 06 Feb 2021 08:31 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडिया Published by: कुमार संभव Updated Sat, 06 Feb 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
daughter ask for five rupees father smashed her head in to wall in gondia maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने महज पांच रुपये मांगने पर अपनी डेढ़ महीने की बेटी को जान से मार डाला। पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास रहने वाले बेहद हैरान हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गोंदिया जिले के लोनार गांव का है। यहां 28 वर्षीय विवेक अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी वैष्णवी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार (2 फरवरी) को विवेक शाम के वक्त काम से लौटा था। उस दौरान वैष्णवी रो रही थी। पत्नी ने विवेक से पांच रुपये मांगे, जिससे वह खाजा (आटे से बनी मिठाई) दिलाकर बेटी को चुप करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने गुस्से में की खौफनाक हरकत

बताया जा रहा है कि बेटी के रोने की वजह से विवेक अचानक भड़क गया। उसने बच्ची को उठाया और कमरे से बाहर ले जाकर दीवार पर पटक दिया। पत्नी ने बताया कि उसने विवेक को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उस पर खून सवार था। उसने वैष्णवी को पहले दीवार पर पटका, फिर चौखट पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। 
विज्ञापन

पत्नी को भी मारने की कोशिश

आरोप है कि बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि, वह बचकर भाग निकली और पुलिस थाने पहुंच गई। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम बच्ची को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

2018 में हुई थी विवेक की शादी

जानकारी के मुताबिक, विवेक की शादी साल 2018 के दौरान हुई थी। वह शराब पीने का आदी है। ऐसे में अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर शादी के कुछ दिन बाद ही महिला घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। हालांकि, एक साल पहले उनके बीच समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed