फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dattatreya Hosabale says Ramlala pran pratishtha is festival celebrate in nearby temples

RSS: होसबाले बोले- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक त्योहार, नजदीकी मंदिरों में जश्न मनाएं, घरों में दीप जलाएं

Sat, 11 Nov 2023 02:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 Nov 2023 02:32 AM IST
सार

गुजरात के कच्छ में तीन दिवसीय बैठक के दौरान आरएसएस ने राम मंदिर के उद्घाटन और देशभर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों की चर्चा की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी के बीच देशव्यापी घर-घर अभियान शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Dattatreya Hosabale says Ramlala pran pratishtha is festival celebrate in nearby temples
Dattatreya Hosabale - फोटो : Social Media

विस्तार

अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर के उद्घाटन की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। इस बीच आरएसएस ने शुक्रवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या का राम मंदिर अभिषेक समारोह हर किसी के लिए खुशी भरा क्षण है। लोगों से इसे त्योहार की तरह मनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


देशव्यापी घर-घर अभियान की होगी शुरुआत
गुजरात के कच्छ में तीन दिवसीय बैठक के दौरान आरएसएस ने राम मंदिर के उद्घाटन और देशभर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों की चर्चा की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी के बीच देशव्यापी घर-घर अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हमारे आराध्य भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह भारत के साथ-साथ विश्व के सभी लोगों के लिए भी खुशी का क्षण है। देश भर के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में इसे उत्सव की तरह मनाएं।
विज्ञापन


नजदीकी मंदिरों में मनाए त्योहार का जश्न
उन्होंने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा एक त्योहार है। हर कोई अयोध्या नहीं जा सकता। इसलिए लोग अपने नजदीकी मंदिरों में जाएं और इस त्योहार का जश्न मनाएं। इस दिन सभी लोग अपने घरों में दीए जलाएं। भगवान राम गरिमा, प्रेम और धर्म के प्रतीक हैं। 22 जनवरी का क्षण सद्भाव का क्षण है। प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर का अब तक 70 फीसदी काम पूरा
राम मंदिर निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। 161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल इसकी साज-सज्जा की जा रही है, जिसका काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं, प्रथम तल के स्तंभ भी 15 फीट ऊंचाई तक बन चुके हैं। 19 फीट ऊंचे स्तंभ लगाए जाने हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि दिसंबर तक प्रथम तल की छत भी पड़ जाएगी। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सड़कों का काम, पानी का प्लांट, स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

योजना- प्रगति

  • भूतल- 95 फीसदी
  • प्रथम तल- 50 फीसदी
  • यात्री सुविधा केंद्र- 70 फीसदी
  • सड़कों का निर्माण- 80 फीसदी
  • परकोटा निर्माण- 60 फीसदी
  • राम जन्मभूमि पथ- 90 फीसदी
  • बिजली उपकेंद्र- 80 फीसदी
  • कुबेर टीला सुंदरीकरण- 50 फीसदी
  • सीता कूप सुंदरीकरण- 80 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed