फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Data Leak: that is how Facebook can use your data during election period

...तो इस तरह आपके फेसबुक डाटा का होता है गलत इस्तेमाल

Thu, 22 Mar 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Data Leak: that is how Facebook can use your data during election period
FACEBOOK - फोटो : SELF

कुछ दिनों से फेसबुक द्वारा किए गए यूजर डाटा को लीक करने की खबरे सामने आ रही हैं। अमेरिका में सोशल नेटवर्किंग साइट ने अपने यूजर्स के डेटा को चुराकर एक एजेंसी को दिया था। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स और ब्रिटेन के ऑब्जर्वर की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ है कि ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका नामक कंपनी ने फेसबुक के पांच करोड़ यूजरों के बारे में जानकारियां बिना उनके अनुमति के दुरुपयोग किया। यह सब 2016 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनवाने के लिए किया गया। कंपनी ने इन जानकारियों के आधार पर एक ऐप के जरिए वोटरों के व्यवहार की भविष्यवाणी की थी।

विज्ञापन


इस खुलासे के बाद भारत की राजनीति में हड़कंप मच गया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रशाद ने कांग्रेस पर कैंब्रिज एनालिटिका नामक कंपनी की सेवाएं लेने का आरोप लगाया है। प्रसाद का कहना है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस इस एजेंसी की मदद ले रही है। इन सब के बीच आपके मन में यह सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर डेटा कैसे चोरी होता है और उसका कैसे इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके फेसबुक डेटा का चुनाव में प्रयोग हो सकता है।
विज्ञापन


डेटा चोरी के बारे में कैंब्रिज एनालिटिका के सीईओ ने कहा था कि कंपनी किसी यूजर के डेटा के जरिए साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग करती है। इसके आधार पर क्लाइंट के समर्थन में और विरोधी के खिलाफ सूचनाएं प्लांट की जाती हैं। इसकी वजह से चुनाव में ज्यादातर लोगों का मन बदल जाता है और वह अपने वोट को बदल देते हैं। भारत के परिप्रेक्ष्य में देंखे तो यहां 20 करोड़ लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं जिसमें ज्यादातर 18 से 35 साल की उम्र में है। यह लोग राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई गई बातों को सच समझकर अपनी राय बना लेते हैं। कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप लगे हैं कि उसने ना केवल अमेरिका में बल्कि ब्रिटेन, द. कोरिया सहित पांच देशों में डेटा चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed