फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DA hike protester employees found threatening poster at the protest venue in west bengal

West Bengal: प्रदर्शनकारियों को बम से उड़ाने के पोस्टर से फैली सनसनी, डीए बढ़ोतरी के लिए कर रहे आंदोलन

Tue, 14 Mar 2023 10:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 10:23 AM IST
सार

एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि हमें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर में हड़ताल को ड्रामा' बताते हुए लिखा गया है, इसे बंद करो वरना तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
DA hike protester employees found threatening poster at the protest venue in west bengal
पश्चिम बंगाल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महंगाई भत्ता (डीए) वृद्धि की मांग को लेकर धरना दे रहे पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारी पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। वहीं धरना स्थल पर एक धमकी भरा पोस्टर मिलने से सनसनी फैल गई है। धर्मतला में प्रदर्शन स्थल पर एक पोस्टर चिपका हुआ पाया गया जिसमें आंदोलनकारियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और कहा गया है कर्मचारी अपना आंदोलन वापस ले लें नहीं तो स्टेज पर बम मार कर उड़ा देंगे।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह किसकी करतूत है। मैदान थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि हमें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर में हड़ताल को ड्रामा' बताते हुए लिखा गया है, इसे बंद करो वरना तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों में से एक के अनुसार, पोस्टर शायद तड़के ही लगाया गया था क्योंकि शिविर में आने वाले किसी बाहरी व्यक्ति को किसी ने नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम तब तक अपनी हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक राज्य सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं की जाती हैं। इस तरह की धमकियां हमारी एकता को मजबूत करेंगी और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने में मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने हड़ताल को ड्रामा बताया
आंदोलनकारी, जो मांग कर रहे हैं कि उनके डीए को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर बढ़ाया जाए, पिछले शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया था, जिससे सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। वहीं , टीएमसी के वरिष्ठ नेता और शहर के मेयर फिरहाद हाकिम ने हड़ताल को ड्रामा बताया था।


ममता बनर्जी मांग मानने से कर चुकी हैं सीधा इनकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हफ्ते की शुरुआत में विधानसभा में कहा था कि अगर प्रदर्शनकारी उनका सिर कलम कर देते हैं तो भी वह महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को पूरा नहीं कर पाएंगी। ममता बनर्जी ने विधानसभा में विस्तारित बजट सत्र में अपनी बात रखी थी। उन्होंने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के वेतन ढांचे में अंतर का हवाला दिया था और दावा किया कि राज्य में टीएमसी सरकार पहले से ही अपने कर्मचारियों को 105 प्रतिशत डीए दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed