Cyclone: अरब सागर से चक्रवाती तूफान ‘तेज’ उठने की आशंका, ओमान-यमन की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है, जो 21 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस साल अरब सागर में यह दूसरा चक्रवाती तूफान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरब सागर में शनिवार को एक और चक्रवाती तूफान उठने का अनुमान है। इसे ‘तेज’ नाम दिया है। इसके 24 घंटे में गंभीर तूफान में बदलकर ओमान और यमन की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है, जो 21 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस साल अरब सागर में यह दूसरा चक्रवाती तूफान होगा। इससे पहले जून में बिपरजॉय ने कहर बरपाया था। आईएमडी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के रविवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अधिकांश मॉडल संकेत देते हैं कि तूफान यमन-ओमान तट की ओर बढ़ रहा है।
पथ बदलने की भी आशंका
हालांकि, वैश्विक पूर्वानुमान तंत्र इसके अरब सागर के गहरे मध्य भागों में स्थित होने पर पाकिस्तान और गुजरात के तट की ओर बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कभी-कभी तूफान पूर्वानुमानित पथ से भटक सकते हैं, जैसा चक्रवात बिपरजॉय के समय भी देखा गया था। बिपरजॉय जून में अरब सागर में बना था और शुरू में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के बाद गुजरात में मांडवी और पाकिस्तान में कराची की तरफ गुजरा था।
बर्फबारी के कारण किश्तवाड़ में फंसे पंजाब के पर्यटकों को बचाया
पुलिस ने बर्फबारी के कारण किश्तवाड़ जिले के सिंथन टॉप इलाके में फंसे पंजाब के दो पर्यटकों को शुक्रवार को बचा लिया। दोनों अनंतनाग से किश्तवाड़ की ओर आ रहे थे। एसएसपी किश्तवाड़, खलील पोसवाल ने बताया कि पुलिस को एक आपात संदेश मिला था कि दो लोग सिंथन टॉप पर फंस गए हैं। इसके बाद थाना प्रभारी छात्रू, इंस्पेक्टर संदीप परिहार को सिंथन टॉप पर बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बचा लिया। इनकी पहचान लुधियाना निवासी पीयूष विज और मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है। बचाए गए दोनों व्यक्ति स्वस्थ हैं।