फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Nisarga, Amit shah gave assurance all possible help to deal with cyclone

निसर्ग चक्रवात से निपटने के लिए अमित शाह ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

Tue, 02 Jun 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Jun 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Nisarga, Amit shah gave assurance all possible help to deal with cyclone
amit shah on cyclone nisarga - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरब सागर में आने वाले निसर्ग चक्रवात से निपटने की तैयारी को लेकर सोमवार को एनडीएमए, एनडीआरएफ, आईएमडी, भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने गुजरात, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के अलावा दादर और नागर हवेली व दमन एवं दीव के प्रशासकों से बातचीत की है। उन्हें हर संभव का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों से प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति से निपटने के लिए अपेक्षित आवश्यकता एवं संसाधनों का विवरण देने के लिए कहा है। यह चक्रवात महाराष्ट्र, गुजरात और दमन एवं दीव के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सूचना दी कि दक्षिण पूर्व एवं समीपवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर एवं लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र विक्षोभ में संकेंद्रित हो गया है। इस वजह से अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवात के एक गहरे दबाव के रूप में तीव्र हो जाने व उसके 24 घंटों के बाद और तीव्र होकर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल जाने की बहुत अधिक संभावना है।


शाह ने इस मुद्दे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं दादर और नागर हवेली तथा दमन एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की है। गृहमंत्री ने आने वाले तूफान को देखते हुए सभी प्रकार की केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया है। उनसे कहा गया है कि इस स्थिति से निपटने के लिए वे अपेक्षित आवश्यकता एवं संसाधनों का विवरण दें।

इस बीच, एनडीआरएफ ने पहले ही गुजरात में दो रिजर्व सहित 13 टीमें एवं महाराष्ट्र में 7 रिजर्व टीमों सहित 16 टीमों की तैनाती कर दी है।दमन एवं दीव तथा दादर और नागर हवेली के लिए एक-एक टीम की तैनाती की गई। एनडीआरएफ निचले स्तर वाले तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी के लिए राज्य सरकारों की सहायता कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed