{"_id":"572e7a044f1c1b0f7e5cd772","slug":"curfew-imposed-in-imphal-after-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफाल में हिंसा के बाद कर्फ्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंफाल में हिंसा के बाद कर्फ्यू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 May 2016 04:58 AM IST
सार
- बंद को लेकर बढ़े विवाद के बाद हिंसक भीड़ ने नौ घरों को आग के हवाले किया
- दो युवाओं की हत्या कर दी गई थी, जिसके खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शनिवार को हुई हिंसा में दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए। हिंसक भीड़ ने नौ घरों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इंफाल पश्चिम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
मणिपुर डीजीपी कंट्रोल रूम के सूत्रों ने बताया कि सात अप्रैल को एक होली कार्यक्रम के दौरान एक मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश करने के आरोप में दो युवाओं की हत्या कर दी गई थी, जिसके खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन
बंद का समर्थन करने वालों ने दो व्यक्तियों को वाहनों से उतरने को मजबूर किया और वाहनों को आग के हवाले करने की कोशिश की। इस पर स्थानीय लोगों
ने रोका, तो बंद समर्थकों और बंद का विरोध करने वालों के बीच संघर्ष हो गया।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर बंद समर्थकों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे भगदड़ मच गई और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन