फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF: Committee for transfer from 2-IC to DIG in CRPF expanded, standing committee members doubled

CRPF: सीआरपीएफ में 2-IC से DIG तक के ट्रांसफर करने वाली कमेटी का विस्तार, दोगुना हुए स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 24 Mar 2025 07:56 PM IST
सार

'सीआरपीएफ' में सेकेंड इन कमान 'टूआईसी' (जीडी), कमांडेंट (जीडी), डीआईजी (जीडी) और स्पेशलिस्ट मेडिकल अफसर/जीडीएमओ (पीजी) के ट्रांसफर करने वाली स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों की संख्या में बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक सदस्यों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है। 

विज्ञापन
CRPF: Committee for transfer from 2-IC to DIG in CRPF expanded, standing committee members doubled
सीआरपीएफ - फोटो : CRPF वेबसाइट

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में सेकेंड इन कमान 'टूआईसी' (जीडी), कमांडेंट (जीडी), डीआईजी (जीडी) और स्पेशलिस्ट मेडिकल अफसर/जीडीएमओ (पीजी) के ट्रांसफर करने वाली स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले इस कमेटी में एक एडीजी चेयरमैन, तीन सदस्य और एक कन्वीनर होते थे। अब इसमें एक स्पेशल डीजी चेयरमैन, आठ सदस्य और एक कन्वीनर शामिल किया गया है। इसी तरह से ट्रांसफर रिप्रेजेंटेशन स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस कमेटी में पहले एक एडीजी और तीन सदस्य होते थे। अब इसमें एक एडीजी के अलावा सात सदस्यों को शामिल किया गया है। खास बात है कि नई कमेटी में कुछ सदस्यों के पद के साथ उनके नाम भी लिखे गए हैं, जबकि पूर्व कमेटी में केवल पदनाम रहता था। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पहले ट्रांसफर स्टेंडिंग कमेटी का चेयरमैन एडीजी (ऑप्स) होता था। उसमें मेंबर 1 आईजी (पर्स), मेंबर 2 आईजी (ऑप्स), मेंबर 3 डीआईजी (वेलफेयर) और कन्वीनर के तौर पर डीआईजी (पर्स) को शामिल किया गया था। अब जो कमेटी बनाई गई है, उसमें एडीजी के स्थान पर एसडीजी (ऑप्स) को चेयरमैन बनाया गया है। मेंबर 1 के तौर पर दीपक कुमार आईपीएस एडीजी (ट्रेनिंग), मेंबर 2 आईजी (पर्स), मेंबर 3 टी. विक्रम आईजी आईपीएस (सदर्न सेक्टर), मेंबर 4 आईजी (ऑप्स), मेंबर 5 आई. लोकेंद्र सिंह डीआईजी (आईजी कार्यालय, एनईएस), मेंबर 6 डीआईजी (वेलफेयर), मेंबर 7 राजेश कुमार डीआईजी (ग्रुप सेंटर एसएनआर), मेंबर 8 आरके सिंह डीआईजी (जीसी चंदौली) और कन्वीनर के लिए डीआईजी (पर्स) को कमेटी में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


आईजी (कम्युनिकेशन) और डायरेक्टर (मेडिकल), बतौर को-ऑप्टेड सदस्य, ट्रांसफर स्टेंडिंग कमेटी में शामिल रहेंगे। इनकी सलाह से कम्युनिकेशन और स्पेशलिस्ट मेडिकल अफसर/जीडीएमओ (पीजी) का ट्रांसफर किया जाएगा। बतौर सदस्य वरिष्ठता, इन दोनों सदस्यों की वरिष्ठता के साथ परिवर्तित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chhattisgarh News: माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा


ट्रांसफर रिप्रेजेंटेशन स्टेंडिंग कमेटी के लिए पहले एडीजी (हेडक्वार्टर) को चेयरमैन बनाया गया था। कमेटी में बतौर सदस्य, मेंबर 1 आईजी (इंटेल), मेंबर 2 आईजी (एस्टेब्लिश) और मेंबर 3 डीआईजी (ओआरडी) को शामिल किया गया है। अब ट्रांसफर रिप्रेजेंटेशन स्टेंडिंग कमेटी में सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई है। कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी एडीजी (हेडक्वार्टर) को सौंपी गई है। सदस्यों के रूप में बतौर मेंबर 1 आईजी (इंटेल), मेंबर 2 आईजी (एस्टेब्लिश), मेंबर 3 डीआईजी (ओआरडी), मेंबर 4 जयंत कुमार डीआईजी (आईजी कार्यालय जेएचटी), मेंबर 5 सुनील कुमार यादव डीआईजी (एसडीजी कार्यालय सीजेड), मेंबर 6 डीआईजी मनोज कुमार गुप्ता (आईजी कार्यालय जेएमयू सेक्टर) और मेंबर 7 डीआईजी राजेश कुमार सिंह (पुणे रेंज) को कमेटी में शामिल किया गया है। बतौर सदस्य वरिष्ठता, इन दोनों सदस्यों की वरिष्ठता के साथ परिवर्तित हो सकती है। 

सूत्रों का कहना है कि नई कमेटी में कई सदस्यों के पदनाम के आगे उनका नाम भी लिखा है, जबकि पहले गठित कमेटी में केवल पदनाम होता था। ऐसे में अगर कमेटी के किसी सदस्य का तबादला दूसरी जगह हो जाता है या वह सदस्य 'आईपीएस' अपने मूल कैडर में वापस चला जाता है तो उस स्थिति में कमेटी के सदस्य के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कैसे करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed