फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crops damaged badly in Rajasthan and Gujarat due to Locust attack

पाकिस्तान से आए ‘घुसपैठियों’ के हमले से राजस्थान और गुजरात के किसान बेहाल

Wed, 06 Nov 2019 01:30 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Nov 2019 01:30 AM IST
सार

  • टिड्डियों के हमले से लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई
  • कृषि मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा को किया अलर्ट
  • 1.5 लाख लीटर कीटनाशक का छिड़काव किया गया
  • मूंगफली, धान, कपास, बाजरा की फसलें की बर्बाद

विज्ञापन
crops damaged badly in Rajasthan and Gujarat due to Locust attack
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान से आई टिड्डियों ने राजस्थान, पंजाब और गुजरात में पाक सीमा से सटे गांवों में फसलों पर हल्ला बोल दिया है। सरकार के मुताबिक टिड्डियों के हमलों में करोड़ों रुपयों की लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के टिड्डी नियंत्रण विभाग के सभी प्रयासों के बावजूद अब तक तीन से चार लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो चुकी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 1.5 लाख लीटर कीटनाशक का छिड़काव किया गया है और पूरे क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आई टिड्डियों ने जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, भारेवाला शाहगढ़, कच्छ, बीकानेर और लाठी, नाचना, सूरतगढ़, पोखरण और बीकानेर के खेतों में मूंगफली, धान, कपास, बाजरा की फसलों को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने स्थिति का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय टीम को टिड्डियों के हमले से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए भेजा है। कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने भी हालात का जायजा लेने के लिए गुजरात के भुज समेत प्रभावित जिलों का दौरा किया है। 

देश में इससे पहले 1993 में टिड्डियों का हमला हुआ था। उस समय भी राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed