{"_id":"60d468528ebc3e34227a7ac8","slug":"crocodiles-tear-into-dead-body-in-narmada-river-in-vadodara-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडोदरा: नर्मदा में मिलीं लाशें बनीं मगरमच्छों की शिकार, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वडोदरा: नर्मदा में मिलीं लाशें बनीं मगरमच्छों की शिकार, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप
Thu, 24 Jun 2021 04:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 24 Jun 2021 04:59 PM IST
सार
नर्मदा नदी में मगरमच्छों द्वारा डेड बॉडी को खाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि नदी में पहले भी शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
नर्मदा नदी में शव खाते दिखे मगरमच्छ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में नर्मदा नदी में तैरती लाशों को मगरमच्छों द्वारा नोचने और खाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के शिनोर तालुका में नर्मदा के तट पर गोलवाड़ और बुसाफलिया घाटों के पास दो मगरमच्छ शवों को नोचकर खा रहे थे। मामला उस वक्त उजागर हुआ जब लोग सुबह की सैर करने नदी के किनारे निकले थे। स्थानीय लोग जब सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उनकी नजर नदी में बहते शवों पर गई। उसी दौरान लोगों ने देखा कि दो मगरमच्छ शवों को नोंचकर खा रहे हैं। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया ।
35 साल के शख्स को मगरमच्छ ने बनाया शिकार
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला प्रशासन रेस्क्यू करने वाली टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स की उम्र 35 साल है, सोमवार को मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। हालांकि शख्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली है।
मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में पहले भी शवों को बहते देखा जा चुका है और इसी तरह मगरमच्छ डेड बॉडी को अपना शिकार बनाते हैं। हालांकि, ताजा मामला देखकर जिला प्रशासन ने जांच का आदेश जारी किया है। वहीं इस इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।