फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crime against Women: 25 lakh girls, women went missing in 6 years, police searched only 626 victims every day

Crime against Women: 6 वर्ष में लापता हुईं 25 लाख बालिकाएं एवं महिलाएं, हर दिन महज 626 पीड़िताएं खोजी पुलिस ने

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने पिछले दिनों संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उक्त जानकारी दी थी। साल 2017 से लेकर 2022 तक महिला अपहरण के 434702 केस दर्ज किए गए हैं...
loader
Crime against Women: 25 lakh girls, women went missing in 6 years, police searched only 626 victims every day
Crime Against Women - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले छह वर्ष के दौरान विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 25 लाख से ज्यादा बालिकाएं और महिलाएं, लापता हो गईं। उक्त अवधि में केवल 1372635 बालिकाओं और महिलाओं तक पुलिस पहुंच सकी है। यानी उन्हें खोज लिया गया है। इस संख्या को दिनों के हिसाब से देखें तो 2190 दिन में रोजाना 1167 बालिकाएं एवं महिलाएं गायब होती रही हैं। इस अवधि में प्रतिदिन 626 बालिकाओं एवं महिलाओं तक पुलिस पहुंच रही है। मतलब, पीड़िताओं को खोज लिया गया है। एक साल में लापता हुई बालिकाओं व महिलाओं की संख्या में पिछले वर्षों के मामले भी जोड़े गए हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने पिछले दिनों संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उक्त जानकारी दी थी। साल 2017 से लेकर 2022 तक महिला अपहरण के 434702 केस दर्ज किए गए हैं।

  • 2017 में महिला अपहरण के दर्ज मामले - 66333
  • 2018 में महिला अपहरण के दर्ज मामले - 72709
  • 2019 में महिला अपहरण के दर्ज मामले - 72681
  • 2020 में महिला अपहरण के दर्ज मामले - 62300
  • 2021 में महिला अपहरण के दर्ज मामले - 75369
  • 2022 में महिला अपहरण के दर्ज मामले - 85310

6 वर्ष में लापता हुई बालिकाएं और महिलाएं ...
 

साल 2017 में लापता संख्या
लापता बालिकाओं की संख्या (18 वर्ष से कम) 77523
इस अवधि में खोजी गई बालिकाएं 46798
लापता महिलाओं की संख्या (18 वर्ष से अधिक) 283428
इस अवधि में खोजी गई महिलाएं 141475  

 

साल 2018 में लापता संख्या
लापता बालिकाओं की संख्या (18 वर्ष से कम) 77952
इस अवधि में खोजी गई बालिकाएं 48787
लापता महिलाओं की संख्या (18 वर्ष से अधिक) 306733
इस अवधि में खोजी गई महिलाएं 161110 

 

साल 2019 में लापता संख्या
लापता बालिकाओं की संख्या (18 वर्ष से कम) 82084
इस अवधि में खोजी गई बालिकाएं 48716
2019 में लापता महिलाओं की संख्या (18 वर्ष से अधिक) 342168
इस अवधि में खोजी गई महिलाएं 174269

 

साल 2020 में लापता संख्या
लापता बालिकाओं की संख्या (18 वर्ष से कम) 79229
इस अवधि में खोजी गई बालिकाएं 48716
लापता महिलाओं की संख्या (18 वर्ष से अधिक) 344422
इस अवधि में खोजी गई महिलाएं 175226

 

साल 2021 में लापता संख्या
लापता बालिकाओं की संख्या (18 वर्ष से कम) 90123
इस अवधि में खोजी गई बालिकाएं 58990
लापता महिलाओं की संख्या (18 वर्ष से अधिक) 375058
इस अवधि में खोजी गई महिलाएं 202298

 

साल 2022 में लापता संख्या
लापता बालिकाओं की संख्या (18 वर्ष से कम) 94079
इस अवधि में खोजी गई बालिकाएं 60281
लापता महिलाओं की संख्या (18 वर्ष से अधिक) 403314
इस अवधि में खोजी गई महिलाएं 205969


किस राज्य में दर्ज हुए अधिक मामले ...



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed