फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 in India Daily Cases Active Cases deaths Delhi UP Gujarat Maharashtra news and updates

COVID-19: भारत में लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 9111 केस, पर सक्रिय मामले 60,000 पार

Mon, 17 Apr 2023 11:13 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Apr 2023 11:13 AM IST
सार

इसी के साथ देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,27,226 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 141 पहुंच गई।

विज्ञापन
COVID19 in India Daily Cases Active Cases deaths Delhi UP Gujarat Maharashtra news and updates
कोरोना की जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 111 नए मामले मिले हैं। वहीं, 27 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले केस कम हुए हैं। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह तक देश में कोरोना के 60 हजार 313 मरीज हैं। 
विज्ञापन


इसी के साथ देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,27,226 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 141 पहुंच गई। रविवार-सोमवार के बीच सबसे ज्यादा छह मौतें गुजरात में हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली-राजस्थान में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो; बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई। मृतकों की संख्या में केरल की तरफ से भी तीन मौतों का इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन


देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 8.40 फीसदी दर्ज किया गया है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 4.94 फीसदी है। भारत में मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed