फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID In India: More than 20 thousand new cases in second consecutive day, 47 succumbed, Daily positivity rate 4.44 percent

Covid In India: लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज

Fri, 15 Jul 2022 09:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Jul 2022 09:47 AM IST
सार

दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं।

विज्ञापन
COVID In India: More than 20 thousand new cases in second consecutive day, 47 succumbed, Daily positivity rate 4.44 percent
अहमदाबाद में कोरोना की जांच - फोटो : PTI

विस्तार

देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी। 

विज्ञापन

दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


बचाव के उपाय जरूरी, बूस्टर डोज से बढ़ेगी इम्युनिटी
पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा नए मामले तीसरी लहर के बाद अब सामने आए हैं। यह उतार-चढ़ाव डराने वाला जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कारण किसी और लहर आने की आशंका फिलहाल नहीं के बराबर है। हालांकि, सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी या बूस्टर खुराक भी मुफ्त
सरकार ने बूस्टर डोज के लिए हाल ही में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश पर दो टीकों के बाद तीसरे या बूस्टर डोज का अंतराल नौ माह से घटाकर छह माह कर दिया है। यानी जिन लोगों को दूसरा टीका लगवाए छह माह हो चुके हैं, वे अब बूस्टर डोल मुफ्त में लगवा सकते हैं। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर यह खुराक मुफ्त दी जा रही है। इसके पहले भी सरकार ने दो खुराक मुफ्त में लगाई थी। 


Koo App

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्धता पर अपडेट राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से अधिक डोज प्रदान की गई हैं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 9.70 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं।

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 14 July 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed