{"_id":"60a1dbb0439c6438eb1ebb90","slug":"covid-19-vaccination-drive-hold-in-mumbai-on-monday-due-to-cyclone-tauktae","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान पर तूफानी 'आफत': चक्रवात ताउते को लेकर आज मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोविड टीकाकरण केंद्र बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभियान पर तूफानी 'आफत': चक्रवात ताउते को लेकर आज मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोविड टीकाकरण केंद्र बंद
Mon, 17 May 2021 08:35 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 May 2021 08:35 AM IST
सार
चक्रवात तूफान ताउते को देखते हुए आज मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोविड टीकाकरण अभियान को रोक दिया गया है। बीएमसी ने नई तारीख का एलान किया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान ताउते को देखते हुए महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड टीकाकरण अभियान को रोक दिया गया। मुंबई नगरपालिका ने तूफान को देखते हुए 17 मई को तीसरे दिन भी रोके रखने का एलान किया। दरअसल, मुंबई नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की चक्रवात तूफान की चेतावनी को देखते हुए 15, 16 और 17 मई को टीकाकरण नहीं होगा। इस दौरान सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे। यह अभियान अब मंगलवार, बुधवार और गुरुवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी
तूफान की रफ्तार को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीएमसी ने बताया कि तूफान ताउते पर नजर बनाए हुए हैं। यह चक्रवात एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। लाइफ गार्ड के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को समुद्र के पास तैनात किया गया है।साथ ही पुलिस शहर में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान ताउते बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। दक्षिण पश्चिम भारत में चक्रवात तूफान तैकते का कहर जारी है। तूफान सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो कोंकण क्षेत्र के बाद तूफान गुजरात और महाराष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार शाम को ही महाराष्ट्र के रत्नागिरी तक तूफान का असर दिखने लगा था। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी।
विज्ञापन