{"_id":"6323f9f3bfec6b44de5dd43c","slug":"covid-19-india-reports-new-corona-cases-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 6,298 मामले, 5 हजार से ज्यादा हुए ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 6,298 मामले, 5 हजार से ज्यादा हुए ठीक
Fri, 16 Sep 2022 09:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:57 AM IST
सार
देश में आज कोरोना के 6,298 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों के अंदर 5,916 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकारण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,298 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों के अंदर 5,916 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में 46,748 सक्रिय कोरोना मामले हैं, जो कुल कोरोना मामलों के 0.10 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.89 प्रतिशत बनी हुई है।
विज्ञापन
24 घंटे में 23 लोगों की हुई मौत
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना 23 लोगों की मौत दर्ज की गई है। आंकड़ों को देखें तो इसमें केरल के चार पुराने मामले भी शामिल हैं। इसके बाद देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,273 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
अब तक 43947756 लोग हुए ठीक
वहीं अब तक 43947756 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं टीकाकरण अभियान के तहत बीते 24 घंटे के अंदर 19,61,896 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। अब तक 2,16,17,78,020 लोग कोरोना रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।