फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: India reports 4129 new corona cases today

Covid-19: देश में कोराना के आज 4129 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 43,415 हुई

Mon, 26 Sep 2022 10:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,530 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Covid-19: India reports  4129 new corona cases today
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,129 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,688 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 43,415 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना से 4,45,72,243 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,530 पर पहुंच गया। इन 20 मामलों में केरल के वे 13 लोग भी शामिल हैं, जिनका नाम अब मृतकों की सूची में जोड़ा गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीज कुल सक्रमित के 0.10 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,39,06,972 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 217.686 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed