फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona positive

Covid-19: फिर पैर पसार रहा कोरोना, तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के 12 केस मिले, महाराष्ट्र-केरल ने बढ़ाई चिंता

Sun, 05 Jun 2022 07:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jun 2022 07:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने कहा है, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें।  

विज्ञापन
Covid-19: Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona positive
भारत में अभी हर रोज करीब चार हजार कोरोना संक्रमित मिल रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना महामारी का असर फिर से दिखने लगा है। जहां देश में महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है, वहीं तमिलनाडु में अब तक ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट- बीए.4 और बीए.5 के 12 केस मिल चुके हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, यह 12 संक्रमित राज्य से भेजे गए 150 संदिग्ध सैंपल्स में से मिले हैं। यानी ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट हर 12 संदिग्ध मामलों में से एक में मिल चुका है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। फडणवीस ने बताया, वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें। इससे पहले फडणवीस अक्तूबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। 
विज्ञापन


आज फिर 4000 से ज्यादा मामले
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीन दिन से चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले केरल से 1,544 और महाराष्ट्र से 1,357 मामले शामिल हैं। एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब 24,052 सक्रिय मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते तीन दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में अब 24,052 सक्रिय मरीज हैं। शनिवार की तुलना में इनमें करीब दो हजार का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के इन बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है।


दिल्ली में मिले 405 नए मामले
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 405 नए मामले मिले हैं व किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते जान नहीं गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.07 फीसदी रही है। राहत की बात है कि 384 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 19562 टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 994 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अस्पतालों में 79 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू पर 13 व ऑक्सीजन सपोर्ट पर 19 मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 19634 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1467 व 255 कंटेनमेंट जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed