फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 Eating out grocery shopping more dangerous than air travel during Coronavirus Study

Covid-19 : कोरोना काल में बाहर खाना और खरीदारी हवाई यात्रा से ज्यादा खतरनाक

Fri, 30 Oct 2020 04:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 30 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 Eating out grocery shopping more dangerous than air travel during Coronavirus Study
त्योहारी समय में बाजार की भीड़ - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी पूरी दुनिया में जारी है। दुनिया भर में अब तक 4.54 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11.87 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ज्यादातर देशों में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, तो वहीं यूरोपीय देशों में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


भारत की बात करें, तो यहां अब तक कोरोना वायरस से 80.89 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में लागू लॉकडाउन में भी धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। रेस्तरां और बाजार समेत अधिकांश चीजें दोबारा खुलने लगी हैं, ऐसे में अगर आप रेस्तरां जाकर खाना खा रहे हैं और बाजार जाकर शॉपिंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। हाल ही में एक अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि कोरोना के दौर में रेस्तरां में जाकर खाना खाना और बाहर जाकर खरीदारी करना हवाई यात्रा करने से भी अधिक खतरनाक है। 
विज्ञापन


हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने 'एविएशन पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव' नाम से इस हफ्ते एक अध्ययन प्रकाशित किया है। इसमें दावा किया है कि अगर विमान यात्रियों को कोरोना बचाव उपायों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, तो उनमें कोविड-19 के प्रसार और उसकी दर में काफी कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खतरा कम करें 
अध्ययन में कहा गया कि हवाई यात्रा के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देश जैसे - साबुन से बार-बार हाथ धोना, हर वक्त मास्क पहन कर रखना, विमान और हवाई अड्डे में सामाजिक दूरी की उचित व्यवस्था और नियमित सैनिटाइज करना आदि का पालन किया जाए, तो संक्रमण के प्रसार का खतरा काफी कम हो जाता है। जबकि हवाई यात्रा से ज्यादा खतरा रेस्तरां में खाना खाना और बाजार जाकर सामान खरीदने में है। 

जागरुकता से लड़ें कोरोना के खिलाफ जंग 
अध्ययन में कहा गया कि कोरोना काल में जागरुकता से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसके खतरे को कम किया जा सकता है। अध्ययन में लोगों से अति आवश्यक न होने तक घर में रहने की अपील की गई है। साथ ही हवाई यात्रा करने वाले लोगों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना बहुत ही जरूरी है।

एयरलाइंस कंपनियां चला रहीं जागरुकता अभियान
 बता दें कि एयरलाइन कंपनियां और हवाई अड्डे लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी उपायों की जानकारी देने के लिए अभियान चला रहे हैं। साथ ही चालक दल के सदस्यों को संभावित संक्रमण व्यक्ति की पहचान करने और उसे अलग करने के लिए प्रशिक्षिण दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed