फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 16 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: गर्मी में भी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 16 Apr 2020 10:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Apr 2020 10:03 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सरकार ने तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 826 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 10,824 मामले सक्रिय हैं, 1514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 420 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 16 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 16 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

गर्मी में भी खत्म नहीं होगा कोरोना वायरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि होगी इस वायरस का प्रकोप खत्म होता जाएगा। वहीं, अब आईसीएमआर ने इस बात का खंडन किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्य महामारी विज्ञानी डॉ रमन आर गंगाखेडकर ने कहा कि वर्तमान में इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह बीमारी गर्मी के मौसम में खत्म हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


भारत में 24 लोगों की जांच पर एक मरीज पॉजिटिव पाया गया
आईसीएमआर ने बताया है कि देश में हम 24 लोगों की जांच कर रहे हैं तब एक मरीज पॉजिटिव आ रहा है। जापान में यह आंकड़ा 11.7 जांच में एक पॉजिटिव का और इटली में हर 6.7 लोगों की जांच पर एक पॉजिटिव है। वहीं, अमेरिका में यह 5.3 लोगों की जांच पर एक पॉजिटिव मरीज सामने आ रहा है तो ब्रिटेन में 3.4 लोगों की जांच पर एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


रैपिड जांच से पता चलेगा महामारी का प्रसार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि जिला स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप के लिए बनाई जा रही योजना पर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट सहित पांच लाख परीक्षण किट प्राप्त हुए हैं। इसे लेकर हुई प्रेस कांफ्रेंस में कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। 
पढ़ें पूरी खबर

सरकार कैसे कोरोना को रोकने के लिए लागू करेगी अपनी रणनीति, गृह मंत्रालय ने बताया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि भारत कोविड-19 के प्रकोप के लिए कैसे अपनी रणनीति को लागू करेगा। गृह मंत्रालय ने ग्राफिक चित्रों के माध्यम से बताया कि केंद्र ने राज्यों और जिला प्रशासनों द्वारा हॉटस्पॉट्स में क्लस्टर रोकथाम, व्यापक परीक्षण और स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों के लिए सुरक्षात्मक गियर सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत उपाय किए हैं।
पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश में मई महीने में चरम पर पहुंच सकता है कोरोना 
मध्य प्रदेश के लिए मई का महीना काफी चुनौती भरा हो सकता है, क्योंकि इस महीने के मध्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में यहां काफी तेजी आ सकती है। यह बात एक अध्ययन में निकल कर सामने आ रही है। इस अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि मध्य प्रदेश में मई के मध्य में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच सकता है।
पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed